देश

ट्रेजरी विभाग के अकाउंटेंट के घर मिले 8 बक्से सोने—चांदी, मिली करोड़ों की अचल संपत्ति

अनंतपुर,
आंध्र प्रदेश राज्य के अनंतपुर जिले में पुलिस ने अवैध पिस्तौल खोजने के चक्कर में ट्रेजरी डिपार्टमेंट के अकाउंटेंट जी मनोज कुमट के पास से करोड़ों की अचल संपत्ति बरामद की। पुलिस को उसके घर में 8 बक्से मिले साथ ही 7 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं। उनमें एक हार्ले डेविडसन भी शामिल है।

दरअसल, पुलिस ज़ोराकी पिस्तौल की तलाश कर रही थी लेकिन छापे के दौरान पुलिस को उनकी अकूत संपत्ति का पता चला। पुलिस ने ज़ोराकी पिस्तौल के साथ कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुक्करायसमुद्रम की एससी कॉलोनी के एक घर से सोने चांदी से भरे हुए बक्से बरामद हुए हैं। साथ ही एक झुग्गी के घर से 15 लाख से अधिक नकदी भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घर मनोज के ड्राइवर नागलिंग के दामाद बलप्पा का है। पुलिस ने सामान जब्त करके इस मामले को लेकर एसीबी और आईटी विभाग को सूचित किया है। पुलिस ने एसीबी और आईटी विभाग से इस मामले में आगे की जांच करने का अनुरोध किया है।

कीमती सामान की जब्ती में शामिल
सोना – 2420 ग्राम
सिल्वर – 84 किलो ग्रामएफडी/एनएसएस- 49.10 लाख प्रॉमिसरी नोट्स- 27.50 लाख
कैश- 15.55 लाख

2 एसयूवी गाड़ियां
7 बाइक (बुलेट, करिज्मा, हार्ले डेविडसन)
4 ट्रैक्टर

पुलिस का मानना ​​है कि ये संपत्ति अनंतपुर के ट्रेजरी विभाग में वरिष्ठ लेखाकार के रूप में कार्यरत जी मनोज कुमट की है। मनोज सेवानिवृत्ति पेंशन से संबंधित मुद्दे को संभालने का काम करते हैं। मनोज एक पुलिस कांस्टेबल का बेटा है। मनोज को 2005 में अनुकंपा के आधार पर अपने पिता की मृत्यु के बाद सरकारी नौकरी मिली थी।

एसीबी के डर से मनोज ने अपने ड्राइवर नागलिंग की मदद ली जो अपने ससुर के घर पर अवैध संपत्ति छिपा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मनोज ने अपनी मां, पत्नी और ड्राइवर के नाम पर कई करोड़ की संपत्ति जमा की थी। उसने न केवल भूमि, मकान, एसयूवी और बाइक्स खरीदी बल्कि तीन विदेशी पिस्तौल और घोड़े भी खरीदे।

Related posts

भगत सिंह पर वायरल मैसेज का ये है सच, जानिए 14 फरवरी से रिश्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

IAS बी चंद्रकला के घर CBI का छापा

लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, ट्रेकिंग के लिए गए 35 आईआईटी छात्र लापता

Jeewan Aadhar Editor Desk