राशिफल

24 अगस्त 2020 : जानें सोमवार ​का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। समस्याएं जल्दी ही सुलझ जायेंगी। अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं। आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप सूर्य भगवान को अर्घ्य प्रदान करें एवं नमस्कार करें लाभकारी होगा।

वृष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज आप किसी असम्भव सांझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी। किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन सहायता प्राप्त हो सकती है। आज आपको नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका भाग्यांक 4 होगा शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप कार्तिकेय जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। आज एक अप्रत्याशित अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आ सकता है और आपको उसे पकड़ने में संकोच नहीं करना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी संक्रमित लोगों से दुरी बना कर रखे एवं बदलते मौसम में अपना ख्याल रखें। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप तीर्थ जल का सेवन करें लाभकारी होगा।

कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। आपके खर्च नियंत्रण में रहेंगे। संक्रमण से बचने के लिए सजग रहना होगा। दूसरे के प्रयोग किए गए समान को छूने से परहेज करे। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप तीर्थ का पुजन करें लाभकारी होगा।

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं। आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो इतना परफेक्ट है कि यकीन ही न होगा लेकिन अपनी किस्मत पर भरोसा रखें, आप सही आदमी से मिले हैं। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप धर्म कार्यो में हिस्सा ले लाभकारी होगा।

कन्या
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। अचल संपत्ति में निवेश के लायक जगह आप तलाश सकते है। लोग आपके पास सहानुभूति के लिए आयेंगे। आपकी गर्दन और कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। जिनको पहले कभी कोई चोट लगी होगी या गठिया बाय से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

तुला
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नई शुरुआत के लिए बिल्कुल सही समय है। आप अपने आपको पीछे धकेलने वाली चीजों से आज मुक्त महसूस करेंगे। किसी नए अवसर में जिंदगी बदलने की क्षमता है। अगर आपने साक्षात्कार दिया है तो उस मोर्चे पर आज अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम के तरीके से अपने साथी को अश्चार्यचकित करेंगे और इसके लिए पुरस्कृत भी होंगे। आपको आज संक्रमणों का खतरा बना रहेगा। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप ललिता देवी का पूजन करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे या घर की नियमित साफ़ सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें। आज पैसे उधार न दे क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग क्रीम कलर होगा। आज आप भगवान सूर्य का पूजन करें लाभकारी होगा।

धनु
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा रुकने की जरुरत है। आप जिससे अभी हाल फिलहाल मिले हैं उसके मन में अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग सुनहरा होगा। आज आप आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें लाभकारी होगा।

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें। जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें। आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा बस आप अपना धैर्य बनाए रखें। फिलहाल आप या तो मोटापे से परेशान हैं या फिर जीवन की कुछ विशेष घटनाओं से इसीलिए आप कहीं भी फोकस नही कर पा रहे हैं। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप भगवान सूर्य के बारह नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। आपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रौनक रहेगी। आज आप अपनी नौकरी छोड़ने के लिए अंतिम कदम भी उठा सकते हैं। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग सिल्वर होगा। आज आप भगवान शिव का पूजन करें लाभकारी होगा।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जिसे आप अपना हितौषी समझते थे वही आपके बारे में उलटी सीधी बातें फैला रहा है। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा, यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता पिता भी हो सकते हैं। आप न केवल आसानी से अपने सभी कार्यो का बोझ खत्म करने में सक्षम होंगे बल्कि अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का सफेद होगा। आज आप भगवान सूर्य को लाल चंदन डालकर अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

Related posts

16 July 2023 Ka Rashifal : आज इस राशियों का भाग्य चमकेगा सूर्य की तरह..जानें अपना राशिफल

16 नवंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 जुलाई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल