राशिफल

4 सितम्बर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे सेहत आज आपके कामों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। विदेश से बिजनेस का संबंध में सम्पर्क बनाने का उत्तम समय है। मनोरंजन या सौदर्य पर पैसा खर्च हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। कोई गलत जानकारी देकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

वृष
आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि के क्षेत्र से जुड़ा है, तो आज लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, आज उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसमें उनका रुतबा बढ़ जाएगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करते रहिये। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य देवता के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पॉजिटिविटी आयेगी।

मिथुन
कोई बड़ी सफलता भी मिलने के योग हैं। किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामाजिक तौर पर आप एक्टिव हो सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई बड़ा काम भी आपको मिल सकता है। अपने कुछ कामों को लेकर थोड़ी अनिश्चितता महसूस होगी। ऑफिस में आपके या किसी और के काम को लेकर कलहपूर्ण स्थिति बन सकती है। फालतू खर्चा भी हो सकता है।जरुरतमंद को वस्त्र दान करें,आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दोस्त और करीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। आज आपको किसी से प्रेम भी हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका मन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की तरफ होगा। पड़ोसियों के बीच आपके पुराने सामाजिक कामों की तारीफ होगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। आज आर्थिक लाभ के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को आज पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आज आपकी लिस्ट में बढ़ सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। माता दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं, सभी काम बनेंगे।

कन्या
धन लाभ और पुराने सौदों से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में दूर स्थान से संबंधित कारोबार या लंबे समय के निवेश से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी को समय दें। पार्टनर आपसे पैसों और सेहत के मामलों पर गंभीर बातचीत कर सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों की मदद से कोई खास काम भी जल्दी निपट सकता है। कोई आप से धोखा करने की कोशिश भी कर सकता है। गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं, सारे काम सफल होंगे।

तुला
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आज आप खुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे। गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक
आज आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज का दिन कवियों और प्रोफेसरों के लिए शुभ है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज कम्पीटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। सुबह उठकर धरती माता को प्रणाम करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु
किसी महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में हलचल हो सकती है। खर्चा करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। पैसे कमाने के कुछ नए मौके अचानक मिल सकते हैं। नया पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। पुरानी चीज बेच सकते हैं। परिवार और संतान की जरूरतों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी। भौतिक सुख बढ़ेंगे। कामकाज करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलने की संभावना है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की जरूरत हो सकती है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपके सांझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।आज किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ
आज सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा जीवनसाथी आपके लिये घर पर कुछ अच्छा सा खाने के लिये बना सकते हैं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए आज दिन अच्छा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मीन
दोस्तों के साथ किसी गंभीर मामले पर विचार-विमर्श हो सकता है। ऑफिस में प्रसन्नता और अपनेपन के भाव के साथ कई लोग आपसे जुड़ सकते हैं। कोई प्रभावशाली और बड़ा पद मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति पर विचार करें और भविष्य के लिए योजना बनाएं। आज आपके लिए यही अच्छा है कि आप किसी पुरानी बात या चिंता को मन में न रखें। कामकाज बढ़ सकता है।गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, सारे काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

Related posts

27 अप्रैल 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 अगस्त 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

15 मई 2022 : जानें रविवार का राशिफल