राशिफल

19 सितम्बर 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास व कार्य क्षमता को मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। जोड़ों व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग सिंदुरी होगा। आज आप भगवान शिव का पूजन करें लाभकारी होगा।

वृष
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। गलतफहमियां किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर अमल ना करें। अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। कार्य संबंधी कुछ नीतियों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के किसी महत्वपूर्ण काम से कंपनी को फायदा होगा। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

मिथुन
परिस्थितियां आपके लिए कुछ अप्रत्याशित लाभ उत्पन्न करेंगी। कोर्ट केस संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। आय के साथ साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी। आज मार्केटिंग संबंधी कार्य को सावधानीपूर्वक करें। किसी मित्र द्वारा आपको योग्य मार्गदर्शक मिलेगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग ब्लू होगा। आज आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

कर्क
आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं और क्षमताओं को निखारने का मौका मिलेगा। घर और समाज में आपकी किसी विशेष उपलब्धि को लेकर आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग भी बने हुए हैं। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कंप्यूटर वर्क करते समय सावधानी बरतें कोई। माइग्रेन व सिर का दर्द परेशान कर सकता है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग नेवी ब्लू होगा। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभकारी होगा।

सिंह
भूमि भवन संबंधी कार्य में निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है तो वह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय में कोई भी लेनदेन पक्के बिल से ही करें क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। रिटेल की अपेक्षा होल सेल के कार्यों में ज्यादा डील करें तो ज्यादा उचित रहेगा। आपकी अपने घर की चाह जल्दी पूरी होगी। अत्यधिक काम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

कन्या
आज कुछ रुके हुए कार्य संपन्न होने की उचित संभावना बनी हुई है। अगर पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम रुका हुआ है तो उसके बारे में विचार विमर्श करने के लिए भी समय उत्तम है। अनजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का संपर्क ना रखें। अपने व्यवहार को संयमित रखें। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। शेयर तथा स्टॉक मार्केट से जुड़े कार्यों में बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी। कब्ज व गैस की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप श्यामा गाय का पूजन करें लाभकारी होगा।

तुला
धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग को कोई बेहतरीन जॉब मिलने से संबंधित सूचना प्राप्त होगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती हैं। किसी नकारात्मक गतिविधियां पता चलने से तनाव रहेगा। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त होंगे परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अधिकतर कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति भी चल सकती है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग पर्पल होगा। आज आप पक्षियों को दाना डालें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। पड़ोसियों के साथ औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। पब्लिक डीलिंग तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने या डील होने की संभावना है। पेमेंट संबंधी लेनदेन में सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास काम के लिए बना रहेगा लेकिन उत्साह कम होगा। वर्तमान मौसम की वजह से थकान जैसी स्थिति रहेगी। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप पीपल वृक्ष के नीचे कच्चे तेल का दीपक जलाएं लाभकारी होगा।

धनु
ग्रह स्थितियां जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं जिससे आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और अधिक बढ़ेगी। आपके बनते कार्यों में रुकावटें आएगी। आज मामा पक्ष से कुछ वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष में है। किसी विपरीत लिंगी पुराने मित्र से मुलाकात से पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप छाया दान करें लाभकारी होगा।

मकर
प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम किसी की मध्यस्थता से आपके हक में हो सकता है। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा तथा आपकी सूझबूझ और बुद्धिमानी की चर्चा भी होगी। किसी प्रकार की कागजी कार्यवाही को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। ऑफिस में भी अपनी फाइलों तथा डाक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। तनाव से अपनी नींद के पैटर्न को खराब ना होने दें। पेट खराब हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग नेवी ब्लू होगा। आज आप पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

कुंभ
कोई भी काम जल्दबाजी में ना करे। ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके लिए तरक्की संबंधी बेहतरीन मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। आपके आत्मविश्वास तथा कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। अकारण उत्तेजित होने जैसी स्थिति से भी दूर रहें। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में किसी प्रकार के अनैतिक कार्य से परहेज करें। घर के लोगों के बीच उचित सामंजस्य स्थापित करके रखेंगे। खुद को स्वस्थ तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग स्लेटी होगा। आज आप भगवान शिव को शीतल जल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मीन
आज का दिन शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। अचानक ही किसी खर्च के आने से आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती हैं। किसी चचेरे भाई बहन से वाद विवाद तथा मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय में जो विस्तार संबंधी योजनाएं बना रहे हैं उस पर लापरवाही ना करके गंभीरता से कार्य करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर काम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको काफी अकेलापन का एहसास होगा। हल्का बुखार बदन दर्द जैसी शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप किसी निर्धन की सहायता करे लाभकारी होगा।

Related posts

4 जुलाई 2021 : जानें रविवार का राशिफल

26 सितंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 अगस्त 2021 : जानें रविवार का राशिफल