राशिफल

20 सितंबर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय उत्तम है। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। आस पड़ोस में किसी छोटी सी बात को लेकर कोई बहुत बड़ा इशू बन सकता है। दूसरों की समस्याओं से दूर ही रहे। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श अवश्य करें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों से संबंध ना खराब करें। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

वृष
आज घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। काम की अधिकता रहेगी परंतु आप अपने आत्मबल और ऊर्जा से उन कार्यों को संपन्न भी करने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रकार का तनाव मत लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज ऑफिस का कुछ अधिक काम करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क ना ले। खांसी जुकाम या गला खराब हो जाने जैसी समस्या रह सकती है। गलत खानपान से दूर रहें। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
आज आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। कुछ समय अपने परिवार के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। रिश्तेदारों व मित्रों के साथ भी अपनी संबंध खराब ना होने दें। टूर एंड ट्रेवल्स मीडिया तथा कलात्मक कार्यों संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन उपलब्धियां रहेंगी। अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात होना दोनों के लिए कुछ लाभदायक बिजनेस का आदान प्रदान होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कोई इमरजेंसी ड्यूटी लग सकती हैं। खान पान आपको निरोगी व ऊर्जावान बनाकर रखेगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
यह समय भावुकता के बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यापारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां उत्पन्न करेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अफसर भी मिलेगा। वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्य में अपना समय व्यर्थ ना करें। यदि आप शिक्षण से जुड़े काम करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ भी होगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना बनी हुई है। मेडिटेशन व योगा का सहारा लें। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

सिंह
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। घर में प्रसन्नतापूर्ण वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी। इस समय कंपटीशन के माहौल में अत्यधिक मेहनत और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन को संभाल कर चलाएं। पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। मौसमी बुखार व खांसी जुकाम जैसी समस्या रहेगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप जल में लाल चंदन डालकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

कन्या
आपका सकारात्मक तथा आत्म विश्वासी दृष्टिकोण आपकी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। इसके प्रभाव से रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी योगदान भी रहेगा। पैतृक संबंधी कार्य में कोई रुकावट आने की वजह से तनाव रह सकता है। आपकी योजना और कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक प्रगति प्रदान करेंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति आज घर में अपनी फाइलें व दस्तावेज को पूरी तरह व्यवस्थित कर लें। भविष्य से जुड़ी चिंता आपके तनाव का कारण है। गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

तुला
आज आप अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले पाएंगे कि आप खुद ही आश्चर्य चकित रहेंगे। समाज और निकट संबंधियों में आपका विशेष स्थान रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां आज कुछ धीमी रहेंगी इसलिए अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए आज भी काम करना पड़ सकता है। एचआर और कम्युनिकेशन से जुड़े लोग अपना कार्य मन के हिसाब से नहीं कर पाएंगे। कुछ हल्का तनाव महसूस होगा परंतु आप अपनी इस स्थिति पर जल्द ही काबू पा लेंगे। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान गणेश जी का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज राजनीतिक संबंधों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है इसलिए अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। अनजान व्यक्ति से मेल मुलाकात करते समय थोड़ा सावधान रहें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें तथा अपना ध्यान भी एकाग्र चित्त रखें। आपको कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। पारिवारिक तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप तीर्थ जल से स्नान करे लाभकारी होगा।

धनु
आपका अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्णय है। तनाव को हावी ना होने दें और धैर्य बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में काम करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि चोट या दुर्घटना आदि होने जैसी आशंका बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर ना निकले। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य दें एवं नमस्कार करें लाभकारी होगा।

मकर
विशिष्ट व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी। अगर प्रॉपर्टी के बेचने या खरीदने संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज का दिन उत्तम है। पड़ोसियों से किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपने किसी नए काम संबंधी जो योजनाएं बनाई है आज उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परंतु विवाहेतर संबंधों से अपने आपको दूर ही रखें। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्य में केंद्रित कर पाएंगे। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आने से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। अधिकतर कार्यों में आपको सफलता मिलने से कभी कभी आप में ईगो और घमंड की भावना उपज सकती है। अपने व्यवहार को सहज व शांत बनाकर रखें। किसी नए काम की शुरुआत होगी परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। सिर दर्द व माइग्रेन रहेगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप ॐ घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

मीन
आज ग्रह गोचर पूर्ण रूप से आपके पक्ष में हैं। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य को बहुत ध्यान पूर्वक करें। आजकल मार्केट में आपकी छवि बहुत अच्छी बनी हुई है। जीवन की परेशानियों का असर आज सेहत पर होगा। पुराना कर्जा ना लौटा पाना आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगा। कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

Related posts

27 अगस्त 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 फरवरी 2023 : जानें गुरुवार का राशिफल