राशिफल

15 अक्टूबर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज का दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। नया खर्च सामने आने से आपका बजट प्रभावित हो सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। तनाव बढ़ सकता है। जोखिम लेने से बचें। निराशाजनक स्थिति बन सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कारोबार ठीक चलेगा। यात्रा न करें। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप भगवान शिव का अभिषेक करें लाभकारी होगा।

वृष
आपकी बड़ी समस्या दूर होगी। भागदौड़ के कारण सेहत पर बुरा असर होगा। रिश्ते की सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आपके सभी लंबित काम पूरे हो जाएंगे। आमदनी बढ़ेगी। कैरियर के नए स्रोतों की जानकारी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप बेहद खुश रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाएं लाभकारी होगा।

मिथुन
आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कारोबारी यात्रा बेहद सफल रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। रिश्तेदारों के सहयोग से आपके काम आसानी से हो जाएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप ॐ नमः शिवाय इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

कर्क
किसी का बात से कष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। कीमती सामानों की सुरक्षा पर ध्यान दें। काम पूरा नहीं होने से तनाव हो सकता है। घर में बुजुर्गों की सेहत कमजोर रहेगी। बेवजह खर्च हो सकता है। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग सफेद होगा। आज आप विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

सिंह
आज किसी परेशानी से जूझेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज्यादा काम के चलते थकान व कमजोरी हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट लग सकती है। किसी तरह के विवाद में शामिल न हों। बच्चों के साथ आज घूमने जाएं। आत्मसम्मान को ठेस लग सकती है। बातचीत करते वक्त सतर्क रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग स्लेटी कलर होगा। आज आप चावल का दान करें लाभकारी होगा।

कन्या
आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आप आज बेहद आनंदित रहेंगे। रूकी हुई रकम की वसूली होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। दफ्तर में मिली जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। आज किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप तीर्थ जल से स्नान करें लाभकारी होगा।

तुला
आज आपके ज्यादा साथ कुछ नया हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होगी।आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। यात्रा करते समय सावधान रहें। विरोधी शांत रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप भगवान शालिग्राम जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पारिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धर्म स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामले सुलझने की उम्मीद है। आमदनी में वृद्धि होगी। आज प्रसन्नता रहेगी। तनाव से दूर रहेंगे। धन लाभ होगा। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हल्का पीला होगा। आज आप गौशाला की मिट्टी अपने शरीर पर लगाएं लाभकारी होगा।

धनु
आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन मित्रों से सतर्क रहें जो इधर उधर की बात ज्यादा करते हैं। किसी वित्तीय योजना में निवेश कर सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। दिनचर्या में सुधार होगा। रूके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्र बेहद खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप भगवान शालिग्राम को गाय के दूध से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

मकर
आज आपको नई सूचना मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शंकालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। रूकी हुई रकम मिलेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान की बातों में न आएं। सोच समझकर महत्वपूर्ण फैसला लें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार ठीक रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। युवा वर्ग को लाभ होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग पीला होगा। आज आप भगवान शालिग्राम को गाय के दूध से स्नान कराएं लाभकारी होगा।

कुंभ
आज आप एकांत प्रिय हो सकते हैं। दूसरों के काम में दखल न दें। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। किसी काम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आज आप सकारात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सुखद सूचना मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। तनाव न लें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग केसरिया होगा। आज आप गाय को हरा चारा खिलाएं लाभकारी होगा।

मीन
आज आपको लगभग सभी कामों में कामयाबी मिलने की संभावना है। आर्थिक उन्नति की कोशिश सफल रहेगी। जोखिम ले सकेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधान रहें। समाज में आपकी सराहना होगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप ॐ नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

Related posts

राशिफल: 04 फरवरी 2018, रविवार

12 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 अगस्त 2018 : जानें शनिवार का राशिफल