हिसार

आदमपुर : सामुहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए जोड़े

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर व्यापार मंडल धर्मशाला में रविवार को जय मां दुर्गा सेवा मंडल द्वारा 2 कन्याओं का सामुहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। विवाह के पश्चात सभी नवयुगलों को उपहार भेंट कर विदा किया गया। धर्मशाला में बारात के स्वागत-सत्कार से लेकर पाणिग्रहण संस्कार और भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी।

सामुहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को अतिथियों व मंडल सदस्यों ने आशीर्वाद दिया। जिला पार्षद राजेश बगला ने कहा कि मंडल ने कस्बे में जगराते के अलावा सामुहिक विवाहोत्सव का आयोजन करवाना सराहनीय कार्य है। समाजसेवियों के सहयोग से जरुरतमंद कन्याओं के विवाह का सारा खर्च वहन किया गया। इस दौरान नवदंपतियों को घर प्रयोग का पूरा समान उपहार में संस्था की ओर से प्रदान किया गया। विवाह उपरांत दुल्हन कविता व मंजू को आशीर्वाद देकर उन्हें लाल जोड़े में विदा किया गया।

इस मौके पर मंडल प्रधान सतपाल भांभू, श्यामसुंदर रेवड़ी, मा.वजीर सिंह, विनोद सोनी, राजू लंबू, मंगत बंसल, पर्वत सोनी, प्रदीप बंसल, ज्ञान सारंगपुरिया, जुगल रेवड़ी, बजरंग शर्मा, शंकर बंसल, पवन गर्ग, युधिष्ठिर बंसल, अशोक कथूरिया, महेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

26 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान वर्ग के लिए नया कोरोना बनकर आ रहा टिड्डी दल

हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk