राशिफल

29 अक्टूबर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

वृष
आज जीवनसाथी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज आपका वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश रहेगा। आज के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज दूसरों को देखकर काम करने में कोई जल्दीबाजी न करें। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, सफलता मिलेगी।

मिथुन
आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं।

कर्क
आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा।

सिंह
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज बच्चों के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही मुश्किलें आज खत्म होंगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। अपनों से बड़ों को प्रणाम करें, सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी।

कन्या
आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला
नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफ़ी फ़ायदा पहुँचा सकती है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृश्चिक
आज किस्मत आपका साथ देगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज बिना किसी की मदद के पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, ये यात्रा यादगार साबित होगी। रोली का तिलक लगाने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

धनु
आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

मकर
लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। खर्च करते वक्त खुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कुंभ
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज आपको खुद में बदलाव करने की जरुरत है। क्योंकि बदलाव करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से विदेश में जॉब का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने एक्जाम की तैयारी में मन लगाएंगे। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग पर जा सकती हैं। हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से आपके रास्ते में आ रही रुकावटे दूर होगी।

मीन
आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।

Related posts

23 अप्रैल 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

25 अक्टूबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

9 अगस्त 2021 : जानें सोमवार का राशिफल