राशिफल

20 दिसम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आप किसी ग्रुप पार्टी में शामिल हो सकते है। आज का दिन खर्चों पर नियं​त्रण रखना बेहद आवश्यक है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

वृष
लोगों को आज आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। जिन लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उन्हें अधिक मुनाफा होगा । खिलाड़ियों के लिए दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा । बच्चों से भी सहयोग मिलेगा। आज आपके घर कोई रिलेटिव आ सकते हैं, आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। माँ दुर्गा के मंदिर में फूल चढ़ाएं, आपको सुख की प्राप्ति जरूर होगी।

मिथुन
अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज दाम्पत्य जीवन में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। रिश्तों में भी मिठास बनाये रखने की जरूरत है। लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करें, जीवन में खुशिया आएंगी।

सिंह
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन फिजुलखर्ची से आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा हो सकती है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

कन्या
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको मन के मुताबिक फल प्राप्त होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज आपके सभी काम भी आसानी से पूरे हो जायेंगे। राजनीति में रुचि बढ़ेगी, कोई पार्टी ज्वाइन करने का मन बना सकते हैं। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ रहेंगे। पान के पत्ते पर सुपारी रखकर गणेश मंदिर में चढ़ाये, मनोकामना पूरी होंगी।

तुला
दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। ख़ुद को किसी भी गलत और ग़ैर-ज़रूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भाई से रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है। बिजनेसमैन को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। गरीबो को खाना खिलाएं, धन लाभ होगा।

धनु
लम्बी बीमारी को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफी मुश्किल साबित होगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

मकर
आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। तरक्की के कई अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन आपको उन मौकों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है। सही दिशा में मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मेहनत के अनुसार ही तय होगा। सेहत का ध्यान रखें। माँ दुर्गा की पूजा करें, मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ
खर्चों में इज़ाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।

मीन
आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के अध्यापकों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आज कुछ नया करने का मन कर सकता है। आज आपका मन-मस्तिष्क दोनों ठीक रहेंगे, आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब अच्छा ही होगा।

Related posts

19 जुलाई 2018 का राशिफल

24 दिसम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल