राशिफल

10 फरवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

वृष
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कर्क
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह
मन परेशान रहेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य भी होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखन एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च भी बढ़ेंगे।

तुला
मन परेशान रहेगा। संयत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर
संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

कुंभ
मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। सचेत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन
मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

Related posts

1 November 2024 Ka Rashifal : आज प्रीति व आयुष्मान योग में 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

26 May 2023: सिंह, वृश्चिक, कर्क को मिलेंगे शानदार मौके, जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल

4 December 2025 Ka Rashifal : आज शिव गौरी योग का शुभ संयोग, शुभ लाभ पाएंगे वृष—कर्क समेत पांच राशियों के जातक, देवी लक्ष्मी दिलाएंगी धन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल