राशिफल

3 मार्च 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का साथ मिलेगा।

वृष
वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन
मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ में कुछ कमी आ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कर्क
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

सिंह
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत करेंगे।

कन्या
आत्मविश्वास में कमी तो रहेगी, परन्तु मन प्रसन्न हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

तुला
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

धनु
मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ
मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। आलस्य भी बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related posts

20 November 2025 Ka Rashifal : आज अमावस्या के दिन अतिगण्ड योग के चलते 5 राशियों को रहना सावधान, काम में आयेगी बाधाएं, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 December 2023 Ka Rashifal : आज 5 राशि के जातकों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

24 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेगी मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk