राशिफल

10 मार्च 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
पति-पत्नी के बीच यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज के दिन सुलझ जाएगा तथा आपसी समझ बढ़ेगी। कुछ बातों को लेकर मतभेद अभी भी रहेगा लेकिन एक-दूसरे को समझने में सहायता मिलेगी। आर्थिक स्थिती समान्य रहेगी। खर्च में बढ़ोतरी संभव है।

वृष
आज किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता हैं जहाँ आपको नही करना चाहिए। इसलिये कहीं भी धन लगाने से पूर्व उसके बारे में घर के बड़े लोगों से विचार-विमर्श अवश्य कर ले ताकि बाद में कोई नुकसान ना उठाना पड़े। घर में किसी से विवाद न करे।

मिथुन
आज का दिन आप स्वादिष्ट भोजन को पकाने में लगा सकते हैं। घरवालों के साथ मौज-मस्ती होगी तथा समय हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। घर में ही सभी सदस्य कोई गेम खेलेंगे। आर्थिक स्थिती मजबूत रहने की संभावना है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क
किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिती समान्य से कम ही रहेगी।

सिंह
बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैं। स्वास्थ्य के ढीला रहने की आशंका हैं तथा मन में भी आलस छाया रहेगा। किसी बात की चिंता मन में रह सकती है। आर्थिक स्थिती भी ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। घर में शांति बनी रहेगी। पति—पत्नी में प्रेम बना रहेगा।

कन्या
निजी नौकरी करते हैं तो आज आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना हैं। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरते। आज धैर्य बनाकर रखें। किसी पर अत्याधिक भरोसा मत करें। अर्थ दशा ठीक—ठाक रहने की संभावना है।

तुला
अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता हैं तथा इसके लिए आप एक बेहतर कार्य योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ में लाभ होगा। संतान की तरफ से चिंताओं का निवारण होगा। अर्थ दशा अच्छी रहेगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। घर में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं। सरकारी अधिकारियों को दूसरे शहर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता हैं। आज सामाजिक कार्यों में रुचि ज्यादा रहेगी। अर्थ दशा उन्नत रहेगी लेकिन खर्च में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना बन रही है। पति—पत्नी में कहा—सूनी हो सकती है।

धनु
कुछ ऐसा घटित होगा जो आपको खुशी के साथ-साथ दुःख भी दे सकता हैं। आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित घटनाएँ घटित होने का संकेत दे रहा हैं। ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतेंगे तो सही रहेगा। अर्थ दशा समान्य रहेगी। खर्च बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा।

मकर
मनोविज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला हैं जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ बुरे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिती काफी अच्छी रहेगी। खर्चों पर लगाम लगी रहेगी। घर में शांति रहेगी। स्वास्थ में लाभ होगा।

कुंभ
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहेगा तथा इससे बचने के लिए वे कुछ ऐसी चीज़े करेंगे जो उनके लिए ही हानिकारक सिद्ध होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। अर्थ दशा समान्य ही रहेगी। स्वास्थ का ध्यान रखना आवश्यक है। परिवार में शांति रहेगी। खर्च बढ़ने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है।

मीन
किसी महिला मित्र के साथ तीखी नोकझोंक होने की संभावना हैं। इससे आपकी छवि को ही नुकसान पहुंचेगा। इसलिये पहले से ही खुद को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रखें। आर्थिक स्थिती समान्य रहेगी। खर्च में कटौती करेंगे। घर में तालमेल की कमी नजर आ रही है। शांति के लिए मंदिर में अवश्य जाएं।

Related posts

20 January 2024 Ka Rashifal : आज रोहिणी नक्षत्र में रवि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्‍य, धन सम्‍मान में होगी वृद्धि

12 January 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में कर्क और मकर सहित 5 राशियों को होगा धन लाभ, अच्‍छी कमाई के योग

20 April 2023: सूर्य ग्रहण के दिन मेष, वृष, मीन राशि वाले न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk