राशिफल

23 March 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन कुंभ समेत इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
मन परेशान हो सकता है। कारोबार में अभी कठिनाइयां बनी रहेंगी। सचेत रहें। कोई नया निवेश करने से बचें। पिता का साथ मिलेगा। परन्तु विदेशी कारोबार से लाभ हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

वृष
मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार विस्तार के लिए परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।

सिंह
आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता से धन मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां तो रहेंगी, लेकिन परिश्रम भी अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

धनु
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन आगमन के स्रोत बनेंगे।

मकर
मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

कुंभ
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्य की अधिकता रह सकती है।

मीन
किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

Related posts

24 सितम्बर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 September 2025 Ka Rashifal : आज सुनफा योग का शुभ संयोग, मिथुन—सिंह सहित 5 राशियों को कारोबार में मिलेगी दोगुनी तरक्की, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 अक्टूबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल