हिसार

किसान गया परिवार के साथ खेत में….और पीछे से…


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
खेत में काम करने गया परिवार ने जैसे ही घर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर का ताला टूटा पड़ा था और सारा समान बिखरा हुआ था। घर में बने कमरे को सम्भालने पर पता चला की घर में रखी सारी नगदी चोरी हो गई। घटना आदमपुर क्षेत्र के गांव भोडिया बिश्नोईयान की है। पीड़ित किसान की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में भोडिया बिश्नोईयान निवासी विजय ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे घर के ताला लगाकर वो पूरे परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। दोपहर बाद करीब 3 बजे उसके पिता सुभाष घर पर पशुओं को पानी पिलाने आएं तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा है।

कमरे में संदूक पर रखी लोहे की अटैची को खेलकर उसमें रखी करीब 4 हजार रुपए की नगदी गयाब मिली। इसके अलावा पूरा समान इधर—उधर बिखरा हुआ मिला। आदमपुर पुलिस ने पीड़ित किसान विजय की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Related posts

किलोमीटर स्कीम के तहत ओपन टेंडर ने खोली सरकार के घोटाले की पोल : किरमारा

420 जरूरतमंदों व विधवाओं को वितरित किया राशन, सिलाई मशीन व गर्म कंबल

Jeewan Aadhar Editor Desk

युवक बोला —सैंपल दिया नहीं तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव कैसे आई? अब स्वास्थ विभाग करेगा मामले की जांच