राशिफल

27 September 2024 Ka Rashifal : आज शिव योग में 5 राशियों की चम​केगी किस्मत, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
चतुर्थ चन्द्रमा व द्वितीय गुरु इस राशि के जातकों को सफल करेंगे। एकादश शनि बिजनेस के लिए मङ्गलमय है। जॉब के लिए समय सुंदर अवसर प्राप्ति का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए शुभ है।

वृष
चन्द्रमा तृतीय शनि दशम व गुरु इसी राशि में हैं। व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन
द्वितीय चन्द्रमा व द्वादश गुरु धार्मिक कार्यों के लिए मङ्गलमय रहेंगे। न्यू बिजनेस डील में प्रयास के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क
चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु एकादश बहुत ही शुभ हैं। बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट का प्रयास कर सकते हैं। वर्तमान जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। करियर में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का सुखद संयोग आ सकता है।

सिंह
चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु कर्म भाव में हैं। बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस है। जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयास में रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

कन्या
चंद्रमा एकादश शनि खष्ठम व गुरु नवम है। शुक्र गोचर आपको जॉब व व्यवसाय में सफल करेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ में खुशी व सुखद यात्रा है।

तुला
पंचम शनि व दशम चन्द्रमा जॉब व एजुकेशन में प्रगति का कारक ग्रह है। कर्म भाव का चन्द्रमा तथा अष्टम गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग उदर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

वृश्चिक
चतुर्थ शनि घर के लिए अनुकूल हैं। जॉब चेंज को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनन्द लेंगे।

धनु
अष्टम चन्द्रमा ,खष्ठम गुरु व तृतीय शनि आज बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट प्राप्त करने में सपोर्ट करेंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर रहेंगे।

मकर
सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। द्वितीय शनि व पंचम गुरु छात्रों के करियर में विकास देंगे। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करके ,सामंजस्य बढ़ाएंगे। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

कुंभ
इस राशि के शनि व खष्ठम भाव का चन्द्रमा जॉब में नवीन पद की प्राप्ति करवा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समयपूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

मीन
चन्द्रमा पंचम यानी ज्ञान व शिक्षा के भाव में गोचर रत हैं। राशि स्वामी गुरु तृतीय रहेंगे। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है। बिजनेस में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । फेमिली डिस्प्यूट को खत्म करने को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। पिता का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान पान पर ध्यान दें।

Related posts

17 मई 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

6 September 2023 Ka Rashifal : आज इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 फरवरी 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk