राशिफल

26 September 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशि के जातकों को मिलेगा खास उपहार, होगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। आज आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। नौकरी में एकाग्रता और डेडीकेशन बढ़ता हुआ नजर आएगा। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। खाने में मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करे अच्छा रहेगा। किसी इच्छा के पूर्ण होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष
आज किसी काम में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा सा चिन्तित रह सकते है। परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आप नई संपत्ति खरीदने के लिए कई जगह का दौरा कर सकते है। आपके बहुत दिनों से फसे हुए किसी कार्य में पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

मिथुन
आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे।आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित करने का यह सही समय है जिसे आप पसंद करते हैं। आज आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज कन्याओं को कुछ उपहार दें। आज आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। एक नई शारीरिक गतिविधि पर विचार करें। पुराना रोग थोडा परेशान कर सकता है। घर से बाहर निकलते समय ज़रुरी एहतियात बरतें।

कर्क
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर का माहौल अनुकूल रहने से सुकून महसूस करेंगे। एक आकस्मिक बैठक अंत में अपेक्षा से बहुत अधिक हो सकती है। प्रेमी के द्वारा खेले जाने वाले माइंड गेम का शिकार खुद को न होने दें। जीवन साथी सही राह पर नहीं चल रहा है तो उसे समझाने का प्रयास करेंगे। आज दोस्ती यारी निभाने के चक्कर में उधार पैसा देने से बचें। शेयर बाजार में पैसा लगा रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। विवाहित दम्पत्ति मिल कर नये कारोबार की रूप रेखा बना सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि की पूरी संभावनाएं बन रही है। आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।आज किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

सिंह
आज का दिन उन्नति दायक रहने वाला है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपके निस्वार्थ स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज का दिन थोक व्यापारियों के लिए अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है। अगर दूसरे देश की यात्रा पर जानें वाले हैं तो आपको बातचीत में सहूलियत रहे इसके लिए स्थानीय भाषा के शब्द सीखें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज कर्ज देने की स्थिति से बचें। धन वृद्धि के लिए बुद्धिमानी से निवेश की आवश्यकता होगी। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त हो सकते है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं, सावधान रहे। सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है।

तुला
आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आर्थिक स्तर पर आपको झटके का सामना करना पड़ सकता है, हौसला बनाए रखें। खुद को प्रेरित रख कर आने वाले अवसर पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रह सकता है। प्लास्टिक का काम करने वालों की कमाई बढ़ेगी। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा। सुनिश्चित करें कि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के साथ अधिक मात्रा में नहीं जाये। आज अपना ख्याल रखें।अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं।

वृश्चिक
आज के दिन भाग्य आपके साथ है। अपनी जरूरतों के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है आपकी जरूरतें जल्दी पूरी होंगी। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। प्रेम पाटर्नर के संग आज आनन्द लेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने खाने पीने पर धन खर्च हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आप स्वस्थ भोजन कर रहे हैं, लेकिन आपको आगे बढ़ने की भी आवश्यकता है। काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं,फर्क महसूस करेंगे।

धनु
आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। कोई एडवांस स्किल कोर्स आपके कॅरियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है, जरूर करे। डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें नियमित जांच करवाते रहें। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है।

मकर
आज आप खुद में अलग महसूस करेंगे। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कहां कदम रख सकता है। किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ रहेगा। अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहें। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। यदि आप यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी टिकट बुक करने का प्रयास करें। इस तरह आप बहुत सारा पैसा बचा रहे हैं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। कुछ लोग अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार में लाभ के योग है। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसे। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु कर सकते है। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। यात्रा करते समय अपने सभी नकद और कार्ड एक ही स्थान पर न रखें।

मीन
आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का और बोझ बढ़ सकता है । किसी हॉबी को अपनाकर आप अपने फालतू समय का सार्थक उपयोग करने में कामयाब होंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। लवमेट्स कहीं घूमने जा सकते है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। आज धन संबंधित मामलों को हल्के में ना लें। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। अपने काम ईमानदारी से और सही रास्ते से पूरे करें। करियर में जो बातें स्थिरता दे रही हैं, उनको सही करने की कोशिश करे। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है।आज आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है।

Related posts

12 मार्च 2019: जानें मंगलवार (फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी) का राशिफल

3 April 2024 Ka Rashifal : आज मालव्य राजयोग का शुभ संयोग, कुंभ समेत इन 5 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, जानें 12 राशियों का राशिफल

22 June 2023: इन राशियों के सितारे आज चमकेंगे तो इन्हें खलेगी पैसे की कमी.. जानिए आज का राशिफल