राशिफल

2 December Ka Rashifal : आज 6 राशियों को होगा बम्पर लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें सकते है। आज आपको अपने प्यार का मीठा फल जरूर मिलेगा। आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कोई पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, आराम करें। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि की कन्याओं को आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आज कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोगों में प्रेम संबंधों का महत्व बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। व्यवसाय में मौजूदा हालातों पर ही ध्यान देना जरूरी है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी रखें। नौकरी करने वाले लोगों को आज ओव्हर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है। आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। जल्द ही आपको ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम नतीजा मिल सकता है। काम संबंधित बातें मन के अनुसार प्रगति दिखाने लगेगी जिसकी वजह से करियर संबंधित समाधान महसूस होगा। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन सकती है। तुलसी के पत्तों का सुबह-सुबह सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

कर्क
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आज के दिन धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। आपका करियर रुका हुआ है। यह एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि यह एक नई नौकरी की तलाश करने का समय है। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है, उन्हें आज नयी अवसर मिलने के योग है। पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकता हैं। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी मन स्थिति पर कुछ नियंत्रण रखें। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज किसी वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से, आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सावधान रहें। किसी डील को हासिल कर लिए जाने से आज आपको बॉस की सराहना मिलने वाली है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज अच्छा मौका है।

कन्या
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। करियर को बेहतर बनाने के लिए पैसा प्राप्त हो सकता है। आज काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है, ऐसा भी नही की आप संभाल नहीं सकते। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है।

तुला
आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। परिवार में किसी काम की बागडोर आपको मिल सकती है। दूसरों की गोपनीय बातें अपने पास मेहफूज रखे यह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक
आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आज कोई मकर राशि का व्यक्ति आपका मददगार बन कर सामने आ सकता है। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। खुदरा व्यापारियों को सतर्कता रखनी होगी। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। कुछ लोगों को सर्दी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।

धनु
आज आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। आज सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां और बढ़ेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। अपने काम में भरोसेमंद लोगों से हो सके तो सलाह जरूर लें। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं।विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। यदि आप भीड़-भाड़ वाले और पसीने से तर जिम में लोगों के समूह के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं, तो कुछ विकल्प हैं जिन्हें आप आज आज़माना चाहेंगे।

मकर
आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेगीं। आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों के अनुसार सामानों को अपडेट करते रहें। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे।

कुंभ
आज के दिन खुद पर फोकस करना होगा। माँ अपने बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट कर सकती है। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। जीवनसाथी से ज़्यादा काम को प्राथमिकता देना समस्या का कारण बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने रिश्ते को महत्व देंगे। आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। कोई पुराना रोग वापस उठ सकता है। इसलिए अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप अवश्य करवाएं और अच्छे चिकित्सक का परामर्श लें।

मीन
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे । आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम की जगह प्राप्त हुए स्थान को बरकरार रखने के लिए अनुशासन रखने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

3 सितंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसम्बर 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 जनवरी 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल