मेष
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती है। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। संतान की जरूरतों पर काफी धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत है। करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृष
आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। वृष राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस करना चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
मिथुन
आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। बोलने और फैसला करने से पहले दो बार सोचें। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना ज़रुरी नहीं है, इससे आप के बीच में तनाव बड सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। गर्मी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। घर से बाहर निकलते समय ज़रुरी एहतियात बरतें।
कर्क
आज आपके लिए यह मंत्र है कि मस्त रहिए और खुश रहिए। वाणी और व्यवहार से बिगड़ती हुई बात आज बन सकती है। अभिभावक बच्चों के स्वभाव पर ध्यान दें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज का दिन दुकानदारों के लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। आज गर्मी से बचें, वरना बीमार हो सकते है | बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। जीवनसाथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम में गम का अनुभव महसूस कर सकते हैं। आज घर से बाहर जाते समय जेब में थोड़े पैसे लेकर जाएं क्योंकि आपको इस की जरूरत पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। अपनी भूल सुधारने से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं। दोस्तों के साथ आज शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है।
कन्या
आज आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज दिन के अंत में कुछ वित्तीय लाभ की अपेक्षा करें। इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपनी नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।
तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रकृति प्रेमी लोग आज अपना पूरा दिन बागवानी में लगाने वाले हैं। कुछ लोग पार्टी की तैयारी शुरू कर सकते है। आपका जीवन साथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं। आज पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। छोटे व्यापारी मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। आज की जाने वाली यात्रा बहुत मजेदार हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके भाग्य के लिए अच्छा रहेगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचे। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहे। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। आज यात्रा मजेदार होगी, खासकर अगर यह एक अवकाश यात्रा है।
धनु
आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा। आज प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे। व्यवसाय में मुनाफा देने की स्थिति बनी हुई है। कामकाजी संसाधनों को जुटाने और संवारने का अच्छा प्रयास रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से आप अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके, स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें।
मकर
आज भगवान गनेश की पूजा अवश्य करें। महिलाओं को आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। आज जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा। लवमेट्स के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी आपको आवश्यकता है। किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा।
मीन
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आज आपको दुसरों देखा देखी करने से बचना चाहिए। जीवन में आ रहे हैं छोटे-मोटे बदलाव को अपनाने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। जो लोग शादी शुदा है वह अपने साथी पर शक कर सकते है, पर ऐसा कुछ नही है। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आज धन की प्राप्ति के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायरल के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज वाहन चलाने से बचें।