राशिफल

13 मार्च 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज इस राशि के जातकों के लिए शानदार दिन रहेगा। जरूरी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। किसी मित्र की मदद से आपको के कार्य आगे बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।

वृष
आज आपको बेहद सावधान रहना होगा। शत्रु पक्ष की हरकतों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी आय स्थिर रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। आज खर्च ज्यादा होगा। बोलचाल के दौरान पूरी सावधानी रखें।

मिथुन
आपको आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आसानी होगी। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कर्क
कुसंगति से दूर रहें। अपने बजट पर ध्यान दें। अनावश्यक कार्यों में खर्च करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। विवाद की स्थिति बन सकती है। सावधानी से वाहन चलाएं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

सिंह
नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आज दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।

कन्या
कामकाजी लोगों की तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दिनभर व्यस्त रहेंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। निजी चर्चा हर किसी से न करें। कार्यस्थल पर अवसर मिलेंगे। आमदनी की स्थिति ठीक रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। बच्चों की जरूरतें पूरी कर पाएंगे। कर्ज की रकम चुका सकते हैं।

तुला
रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी विचारधारा में परिवर्तन हो सकता है। नया काम आगे बढ़ेगा। आमदनी होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। संबंधियों के यहां जा सकते हैं। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। दंपत्ति खुश रहेंगे।

वृश्चिक
आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने की आशंका है। कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

धनु
धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके कार्य आसानी सेपूरे होंगे। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वित्तीय लेनदेन सावधानी से करें। कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त करें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। खुश रहेंगे।

मकर
विवाहित आज घूमने के लिए जाएंगे। व्यवसाय में आज कुछ नुकसान हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। बाहरी खानपान को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से मतभेद हो सकते हैं। जरूरी सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कुंभ
आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। नया काम फिलहाल शुरू न करें। अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। नशा, लाटरी या जुआ जैसे व्यसनों को त्यागें। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक आयोजन होंगे।

मीन
आज किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। सेहत बिगड़ सकती है। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। बड़ा नुकसान हो सकता है। धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। कर्ज की रकम वापस पाने में मशक्क्त करनी पड़ेगी। आज किसी नए काम की शुरूआत न करें।प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बुजुर्गों की सलाह लें। मित्रों से मुलाकात होगी।

Related posts

29 दिसम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 अप्रैल 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

2 September 2024 Ka Rashifal : सोमवती अमावस्या पर 5 राशियों को होगा धन—लाभ, 2 के बिगड़ेंगे काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk