हिसार

हिसार : 10 वर्षीय बच्ची से दो किशोरों ने किया दुष्कर्म

हिसार,
शहर निवासी 10 वर्षीय बच्ची से दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। वहीं उसके पड़ोसी व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। मिलगेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि 8 अगस्त को आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर सेक्टर-14 के एक पार्क में ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। 9 अगस्त को पड़ोसी 12 वर्षीय नाबालिग ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के आने पर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि 6 अगस्त को पड़ोस के ही 14 वर्षीय किशोर ने उसे घर बुलाया उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो चुनाव के लिए राजपाल नैन व राजबीर दूहन ने भरा प्रधान पद के लिए नामांकन

आदमपुर में सड़क पर बना ‘स्विमिंग पूल’, बच्चों ने जमकर की मस्ती

Jeewan Aadhar Editor Desk

रंग ला रहा सेवानिवृति पर पौधारोपण करने का अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk