हिसार

सुभाष ढींगड़ा ने किया मुख्यमंत्री का हिसार पहुंचने पर स्वागत

हिसार,
मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुभाष ढींगरा ने हिसार पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मनोहर मोर्चा की तरफ से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शहर के विकास कार्यों बारे चर्चा की।
मुख्यमंत्री मनोहर मंगलवार को दिल्ली से ऐलनाबाद जाते समय हिसार हवाई अड्डे पर रूके थे। इस दौरान मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। बातचीत में उन्होंने हिसार शहर के विकास बारे मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव दिये और बताया कि इन पर कार्य करने से विकास कार्य गति पकड़ सकते हैं। उनके साथ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य नेता भी थे।

Related posts

सुदर्शन क्रिया फॉलोअप का आयोजन रविवार को : गुप्ता

24 से 26 जून तक हरियाणा में जोरदार बारिश की संभावना

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 8 सितंबर को