हिसार

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 8 सितंबर को

हिसार,
लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में आगामी 8 सितंबर को प्रात: 11 बजे जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक परिवाद रखें जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को प्रात: 11 बजे आयोजित की जाने वाली परिवेदना समिति की इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों/समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन बारे संबंधित विभागों के अधिकारियांं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएगे।

Related posts

शनिचर अमावस्या पर आज लगेगा अटूट लंगर

महज 30 रुपए में ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मिल रही है सरकार की ये सुविधाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली रोड पर युवक निकला कोरोना संक्रमित, लगातार बढ़ रहे हैं आदमपुर में कोरोना के मरीज