हिसार

खंड विकास अधिकारी ने किया युवा पर्वतारोही रोहताश खिलेरी को सम्मानित

अगला लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट के शिखर पर 24 घंटे देश के तिरंगे को लहराना : रोहताश

हिसार,
हिसार के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भगवान दास ने मल्लापुर गांव निवासी युवा पर्वतारोही रोहताश खिलेरी को समनित किया। उन्होंने अपने कार्यालय में बुलाकर रोहताश खिलेरी को यह सम्मान दिया।
रोहताश खिलेरी विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 16 मई 2018 को फतह कर चुके हैं। इसके अलावा वे अलग-अलग देशों में नौ पहाड़ो की चढ़ाई कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य माऊंट एवरेस्ट के शिखर पर 24 घंटे देश के तिरंगे को लहराने का है। खंड विकास अधिकारी भगवान दास ने रोहताश को उसके अगले लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं दी और 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देखकर सम्मानित किया। इस दौरान जीव रक्षा के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय जीव रक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खिलेरी, अजीत गोदारा, व कुलदीप गंगवा सहित कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

हिसार संघर्ष समिति ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन

Jeewan Aadhar Editor Desk

शहर की सरकार में भागेदारी के लिए चेयरमैन सिहाग भरवाएंगे फीड बैक फार्म

गौपुत्र सेना अग्रोहा ने 13 बैलों से भरा ट्रक 5 तस्करों सहित पकडक़र पुलिस को सौंपा