राशिफल

26 अप्रैल 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
इस राशि के लोगों को अपनी कलात्मक बोली पर ध्यान देना होगा क्योंकि कलात्मक बोली ही उनके काम आएगी। आपको अपने बॉस के साथ तालमेल बनाना जरूरी है क्योंकि आपके बॉस ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करनी चाहिए। कारोबार में पूंजी की जरूरत है। क्षणिक क्रोध से बचें, क्षणिक क्रोध रोग का कारण है। क्रोध कर आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे। पिता जी की सेहत में कुछ गिरावट की स्थिति दिख रही है। उनके हालचाल लें और दवा लाने के साथ उनकी सेवा भी करें। आपने बहुत दिनों से अपने पड़ोसियों के साथ समय नहीं बिताया हो तो उनके साथ बैठकर उनके हालचाल लीजिए और हंसी मजाक कीजिए।

वृष
आपके लिए मंगलवार का दिन प्लानिंग के लिए उपयुक्त है। आपको भविष्य के कामों का प्लान बनाना चाहिए। अगर आप लेखन कला से जुड़े हैं तो आपको एक्टिव रहना चाहिए। मन के विचारों को कविता या लेख में बदलिए। कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है लेकिन आपको प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि आकर्षण बढ़े। वाहन से दुर्घटना की आशंका है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें। परिवार में किसी कारण से विवाद भी हो सकता है। समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का प्रयास करें। सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें। आपका बनाया नेटवर्क आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है।

मिथुन
इस राशि के लोग खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि उनकी लिस्ट लंबी होने वाली है। जरूरी खर्चे तो करने ही होंगे। आपको उच्चाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हो सकता है वो कोई महत्वपूर्ण मामले में आपसे चर्चा करें। जो कारोबारी विदेश से व्यापार करते हैं, वे इस काम में मुनाफा कमा सकते हैं, सौदे होने वाले हैं। मानसिक रोगियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे रोगियों की चिंता परिवार के दूसरे लोगों को भी करनी चाहिए। आपके परिवार में वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जाएगी। अपनी जरूरत और उपलब्धता पर निर्णय करें। सामाजिक रूप से छवि बिगाड़ने के लिए एक गलती ही काफी होती है इसलिए कोई भी काम सोच समझ कर करें।

कर्क
इस राशि के लोगों को बहिर्मुखी बनना होगा। आप अपने मूल स्वभाव के अनुसार ही काम करें, बदलाव न करें। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आपकी इमेज खराब करने का काम कर सकते हैं, सतर्क रहें। लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। दवा की खुराक समय से लें और जांच कराएं। कुल से किसी प्रकार के शोक समाचार मिलने की आशंका है। ऐसा होने पर आपको सांत्वना और ढांढस बंधाना चाहिए। गुरु या गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें।

सिंह
इस राशि के लोगों को दूसरों के बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है। उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए। नौकरी के कार्यस्थल में टीम भावना से काम करना चाहिए। विभाग में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें। जो कारोबारी पार्टनरशिप फर्म में काम कर रहे हैं उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है। आप पुराने रोग से पीड़ित हैं और लंबे समय से टाल रहे हैं तो अब आपको किसी संबंधित डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। घरेलू संपत्ति से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है। घरेलू संपत्ति है तो उसके कागजात को सहेज कर रखें। भगवान सूर्य नारायण और हनुमान जी की उपासना करें, वही आपका उद्धार करने वाले हैं।

कन्या
इस मंगलवार जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें क्योंकि जो मन में आया उसे बोल देने से आपका नुकसान भी हो सकता है। आपके सहकर्मी आपसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर श्रेष्ठ दिखना चाहिए। व्यापारियों का भाग्य उनका साथ देने वाला है। आपका लीवर गड़बड़ा रहा है, उसकी चिंता अभी से करें वरना लीवर फैटी स्टेज में जा सकता है जो ठीक नहीं है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। ध्यान रखिए और जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाइए। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। यही मित्र बुरे वक्त के सच्चे साथी होते हैं, इनसे बना कर रखिए।

तुला
आपको अपने दिमाग में अनावश्यक बातों का गुब्बारा बनाने की जरूरत नहीं है। जो बात जितनी जरूरी है उसे उतना ही महत्व दें। आपके ऑफिस में जो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं, उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें। कभी चाय-पानी भी पूछ लें। व्यापार में अभी नया पार्टनर बनाने की जरूरत नहीं दिख रही है, आपको कुछ समय के बाद इस पर विचार करना चाहिए। आपको फ्रैक्चर होने की आशंका बन रही है इसलिए आपको सभी तरह से सजग रहने की जरूरत है। बहुत भागदौड़ न करें। परिवार में सभी लोगों का महत्व है और सभी अपने हैं। उनके साथ अहंकार का टकराव करने की क्या जरूरत है। समाज में आप अपनी योग्यता और क्षमता का लोहा मनवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक
इस राशि के लोगों को आराम करना चाहिए। काम के बोझ को सिर पर रख कर ढोने की जरूरत कतई नहीं है। ऑफिस में आपको सामान्य स्थितियां मिलने वाली हैं। व्यर्थ की चिंता में सिर खपाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। रिटेल व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी होगी लेकिन तनाव न पालें। अपनी सेहत का ध्यान आपको ही रखना है। कोई रोग है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय संबंधित डॉक्टर से इलाज कराएं। परिवार की महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें उनके मनपसंद उपहार देकर उन्हें प्रसन्न करें। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत युवाओं को अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।

धनु
इस राशि के लोगों के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करें। अपने कार्यस्थल में यदि आप प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा। मेडिकल इंस्ट्रूमेंट या दवा की बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने की स्थिति दिख रही है। गर्भवती महिलाओं को सजग रहना चाहिए। उन्हें बताए गए समय पर टीकाकरण कराने के साथ ही आराम करना चाहिए। बेटी के विवाह के साथ ही धार्मिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। आपको इस दिशा में प्रयास तेज करना चाहिए। इस दौरान आपका कई लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। ध्यान रखिए यह मेलजोल आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा।

मकर
इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हुए शांत रहना चाहिए। ऐसा करने से स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती है। आप जो भी काम करते हैं उसका डेटा संभाल कर रखें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारी मुनाफा कमाने की स्थिति में हैं। काम पर ध्यान दें। पीठ में दर्द या खिंचाव होने की संभावना है। आपको सही तरीके से बैठकर ही काम करना चाहिए। अपने बच्चों की एक्टिविटी को गंभीरता से देखें और उन्हें अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें। युवा वर्ग आवेग में आकर काम करने से बचें। शांति से विचार करें और फिर काम को अंजाम दें।

कुंभ
आपको क्रोध और आलस्य पर नियंत्रण रखना चाहिए। बात-बात पर क्रोध ठीक नहीं है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। उन्हें प्रमोशन की सूचना मिलने वाली है। आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और दवा समय से लेनी चाहिए। आपको घर की सजावट पर ध्यान देना चाहिए। घर का इंटीरियर पुराना ही चल रहा है तो उसे बदल कर देखें। सामाजिक संबंधों को बढ़ाते समय इस बात की चिंता करें कि कहीं वह संगति दूषित तो नहीं है और अच्छों को पहचानें।

मीन
इस राशि के लोगों को नकारात्मक बोलने से बचना चाहिए। आपकी नकारात्मक वाणी रिश्ते खराब कर सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारी निभाते रहिए, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं। ये जिम्मेदारियां लाभ एकत्र कर रही हैं। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए। आप थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसे दूर करने के लिए दवा की जगह योग व्यायाम का सहारा लें। संयुक्त परिवार की अपनी मर्यादा होती है जिसका पालन करना चाहिए। गड़े मुर्दे कतई न उखाड़ें, समस्या बढ़ेगी। युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कहीं कोई आयोजन है तो उसमें सक्रिय भागीदारी करें।

Related posts

26 फरवरी 2022: जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 11 फरवरी 2018

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 May 2023: मेष, तुला, मीन राशि वाले वाणी खराब न करें, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल