राशिफल

14 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज करीबी लोग आपकी बातों से क्षुब्ध हो सकते हैं। सबके प्रति सहज व्यवहार रखें। यदि आप खरीददारी करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। सेहत का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा।

वृष
संतान की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। तनाव दूर होगा।

मिथुन
खर्च अधिक न करें। विचारों में सन्तुलन बना रहे, इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आज आपको दौड़धूप काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। मित्रों के साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। पदोन्नति के लिए धैर्य रखना होगा। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। (और पढ़ें)

कर्क
रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। विवाह की चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आज आप मनोरंजन में काफी ध्यान देंगे। यदि आप नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। तनाव न लें।

सिंह
आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे कारोबारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। पैकेज्ड फूड का सेवन आज न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण बनाये रखें। आज आप दिखावे में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। छात्रों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा।

कन्या
आप अपने रूके हुए काम पूरा कर सकते हैं। नया ज्ञान सीखने की कोशिश करेंगे। मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्या दूर होगी। कला जगत से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है।

तुला
दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। तरक्की की सूचना मिल सकती है। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। धन लाभ होगा। तनाव से खुद को दूर रखें। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज किसी को धन उधार न दें।

वृश्चिक
आज किसी से बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने सजग रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु
कारोबार को लेकर हर किसी पर भरोसा न करें। दूसरों को अपनी बात मानने के लिए मजबूर न करें। आप अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता की स्थिति पनप सकती है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर
वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के लोगों से मिलने जा सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आज दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। नए काम से लाभ होगा।

कुंभ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आपके व्यक्तित्व और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आयेगा। व्यवसाय से जुड़ी समस्यायें भी आज हल हो सकती हैं। किसी बात को लेकर कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा।

मीन
आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्द चयन में सावधानी रखें। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। गलत संगति को छोड़ें।

Related posts

15 जून 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

29 November 2023 Ka Rashifal: आज 5 राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 अप्रैल 2019 : जानें सोमवार का राशिफल