राशिफल

5 जुलाई 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। प्रेमी के साथ घरवालों को लेकर कहासुनी हो सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है, जीवनसाथी परेशान है। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम करेगी। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं।

वृष
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मन कोई नया काम शुरू करने का कर सकता है। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी नयी संस्था में एडमीशन लेने के कोई भी परेशानी नही हो सकती है। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करें, सफल भी हो जाएंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफल जरुर होंगे। आपकी सोच में बदलाव आयेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी की तारीख में देर हो सकती है। आज का दिन रोमांटिक है, परन्तु साथी से संबंध बनाने के लिए परिवार का साथ कम मिलेगा। प्रेमी को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन
कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ गलतियां तो आपने कभी प्रेम में या जीवन में की थीं, आज उजागर हो सकती हैं। शादी के रिश्तों में ताजगी और गर्माहट बढ़ेगी। युवक—युवतियों की लव लाइफ बेहतर होगी।

कर्क
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अचानक से किसी बात पर आपका मूड खराब हो सकता है और जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। सेहत आज फिट रहेगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेमी से मुलाकात होगी। आप पार्टी के मूड में हैं, तो जा सकते हैं। आपकी कोशिश रहेगी कि अपने पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहन से रिश्ते सुधरेंगे।

सिंह
बेचैनी की कसमसाहट आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए टहलने निकलें और ताज़ा हवा में गहरी साँसें लें। साथ ही सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। किसी कार्यवश आज आप अपने प्रियजन से दूर जा सकते हैं। मैसेज या फेसबुक पर लव पार्टनर को संपर्क करें। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएं। सोशल मीडिया पर जुड़ाव बना रहेगा।

कन्या
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जो छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन बढ़िया है। किसी बड़े डाक्टर के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। परिवार के किसी जरुरी काम से आपको आउट ऑफ स्टेशन भी जाना पड़ सकता है। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मेहनत करने से कामयाबी जरूरी मिलेगी। विवाहित आज किसी बात को लेकर पार्ट्नर पर गुस्सा कर सकते हैं। बेहतर होगा आज शांत रहने की कोशिश करें। घर के बुजुर्गों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाएं। मानसिक तनाव दूर होगा। आज का दिन रोमांटिक है। प्रेमी युगल आज एक साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंध में किए गए वादों को आज पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिस कारण आपकी लव लाइफ में मधुरता आएगी। व्यवहार में नम्रता की आवश्यकता है।

तुला
तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपकी उपलब्धि परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। कोई मित्र आज आपको धोखा दे सकता है। ससुराल पक्ष से अचानक खबर मिल सकती है. प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं। अपनी योजनाओं दूसरों साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप छोटे-मोटे मुनाफे के चक्कर में न आयें। वरना आपके हांथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। आज आप जीवनसाथी पर किसी बात को लेकर कोई दबाव न डालें। अगर आपके मन में किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन कुछ चल रहा है तो आज उसे भुला दें। घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य आज फिट एण्ड फाइन रहने वाला है। अपने लव पार्टनर को अपने मन के विचार व्यक्त कर खुशी और हल्कापन महसूस करेंगे। शाम को आपका प्रेमी पूरी उमंग और जोश के साथ घूमने जा सकता है।

धनु
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको जरुरत है अपने अनैतिक रिश्तों पर नियंत्रण करने की।

मकर
आज का दिन महत्पूर्ण रहने वाला है। कारोबार से रिलेटेड आज कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। किसी नये काम को शुरू करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। इस राशि के छात्रों को आज नॉवेल पढ़ने का मन करेगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है। बेहतर होगा आज नियमित एक्सरसाइज करना न भूलें।
बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। अपनी वाणी से आप ससुराल पक्ष का मन मोह लेंगें।

कुंभ
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है। विवाह का रिश्ता आ सकता है। बेकार का खर्चा बढ़ सकता है।

मीन
आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा रहने वाला है। आज पिता के बताये हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरुर हासिल होगी। किसी पुरानी बात को लेकर परेशान होने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो छात्र फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज सफलता की कोई किरण नजर आने वाली है। आज आप किसी फ्रैंड के घर पार्टी में जायेंगें। आज अपने मोबाइल फोन को अच्छी तरह से चार्ज कर लें, क्योंकि आपको वापस लौटने में लेट हो सकता है। स्वास्थ्य में आज गिरावट हो सकती है। शाम को इवनिंग वॉक पर जाने से सेहत ठीक रहेगी। यदि अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो शुभ समय आ गया है।

Related posts

5 April 2023: कर्क और सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

15 अक्टूबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

27 मार्च 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल