हिसार

उच्चकोटि के विद्वान थे स्वामी विवेकानंद : रामचन्द्र बिश्नोई

स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल उकलाना मंडी में किया स्वामी जी को याद

उकलाना मंडी,
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल उकलाना मंडी में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व स्कूल स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर के इस महान व्यक्तित्व को नमन किया।
स्कूल प्रिंसीपल रामचन्द्र बिश्नोई ने बच्चों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी वेदों के बहुत उच्चकोटि के विद्वान थे। उनकी सोच बहुत ही ऊंची थी पर जीवन बहुत ही सरल था। इस तरह की विभूति सदियों में धरती पर आती है। हम सबको भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सुधारना चहिये।
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन वासुदेव शर्मा ने पुष्प अर्पित करके नमन किया व अपने विचार रखे। स्कूल स्टाफ की ओर से सत्यवान शास्त्री, सुरेन्द्र, पूनम, गुंजन भारती, पूजा, सरजीत, सुनीता आदि उपस्थित रहे। सभी ने महान व्यक्तित्व के बारे में अपने अपने विचार रखे।

Related posts

पानी के कैंफर को लेकर महिला की दर्दनाक तरीके से हत्या

मंगल कलश धारण करने से आत्मा शुद्ध एवं पवित्र होती है: आचार्य राधेश्याम

Jeewan Aadhar Editor Desk

व्यापार मंडल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदेशभर में चलायेगा अभियान – बजरंग दास गर्ग