जीवनशैली

आम स्मूदी बनाएं अपनी रसोई में

आम का सीजन है। आम घर में सभी का पसंदीदा फल भी है। ऐसे में इससे बनी एक से एक नई डिश फैमिली में सभी को पसंद आती हैं। आज जानिए, आम स्मूदी बनाने का आसान तरीका। घर पर इसे कितनी आसानी से बनाया जा सकता है, एक्सपर्ट्स से बात करके बेहतरीन रेसिपी बता रही हैं प्रियंका सिंह…

कितनी बनेगी: 2 गिलास

कितना वक्त लगेगा: 5 मिनट

सामग्री:

 आम: 1 मीडियम साइज

ताजा गाढ़ा दही: 1 कप

पिस्ता: 2 (पतले कटे हुए)

चीनी: 4 छोटी चम्मच

बनाने का तरीका: आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लें और गुठली हटा दें। इसके बाद आम के पल्प को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डाल दें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें और एक बार फिर से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आम की ठंडी-ठंडी स्मूदी तैयार हैं। गिलासों में डाल कर कटे पिस्तों से सजाकर सर्व करें।

नोट: सफेदा आम या कोई भी ऐसा आम लें, जिसमें रेशे न हों। चीनी की जगह शहद, ब्राउन शुगर या खांड़ भी डाल सकते हैं। आम की तरह की स्ट्रॉबेरी, एपल, चीकू आदि की भी स्मूदी बना सकते हैं

Related posts

बाल झड़ रहे है या है गंजापन..बस एक हफ्ते में ऐसे होगा निदान

गर्म पानी पीकर करें कोरोना से बचाव

Jeewan Aadhar Editor Desk

पौधारोपण का विचार आया तो प्लास्टिक के डिब्बे काटकर बना दिये गमले