देश

पूर्व में किए गुनाहों के कारण होती है कैंसर जैसी घातक बिमारियां

गुवाहाटी,
असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर जैसी घातक बीमारियों को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि पूर्व में किए गुनाहों के कारण लोगों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां झेलनी पड़ती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे दैवीय न्याय करार दिया। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा के इस बयान पर चारों तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समाचार सहायक/पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा अवसर…जीवन आधार न्यूज पोर्टल से जुड़े—जीवन को आनंदमयी बनाये…

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा, ‘जब हम पाप करते हैं तो भगवान हमें उसकी सजा देता है। कई बार इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी युवा को कैंसर हो गया या फिर कोई दुर्घटना का शिकार हो गया। अगर हम इन कारणों के पीछे जाएंगे तो पाएंगे कि दैवीय न्याय के कारण ऐसा हुआ है।’
जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा, ‘कोई जरूरी नहीं है कि यह गलती हम खुद करें। कई बार संभव है कि शायद मेरे माता-पिता कोई गलती करें। कोई भी गलती करेगा तो दैवीय न्याय से बचा नहीं जा सकता। उसका परिणाम भुगतना पड़ता है। गीता और बाइबल में भी इसका जिक्र है कि हर क्रिया की एक प्रतिक्रिया होती है।’
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
स्वास्थ्य मंत्री के इस अजीबोगरीब बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता देबब्रत सैकिया ने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से पीड़ित लोगों की भावनाओं को दुख पहुंचाने जैसा है। मंत्री को इस बयान पर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।’ उधर, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के नेता अमीनुल इस्लाम ने कहा कि सरकार कैंसर जैसी बीमारियों पर रोकथाम में फेल रही है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि स्वास्थ्य मंत्री अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
उधर, कैंसर पीड़ित मरीजों ने भी स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मरीजों ने कहा कि यह बहुद दुखद है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री उन बीमारियों के बारे में इस तरह का बयान दे रहे हैं जिनके कारण वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट हैं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

शादी से पहले नकदी और गहने लेकर दुल्हन परिवार समेत फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

पिता को करना चाहता था जिंदा, लाश के साथ 6 माह तक कमरे में रहा युवक

Jeewan Aadhar Editor Desk

CBSE का 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी—ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Jeewan Aadhar Editor Desk