राशिफल

राशिफल: 29 दिसंबर, शुक्रवार

जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

जीवन आधार न्यूज पोर्टल में पत्रकार बने .. 72 हजार रुपए से 3 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज व अन्य सुविधाएं ले..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

वृष (Taurus): कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। धैर्य रखें।।

मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा।
कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे।
सिंह (Leo): आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। पेट संबंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी व्यवसाय में विघ्न आ सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कन्या (Virgo): संयम को आज के दिन को मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं,। सचेत रहें। आज नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा।

तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप मित्रों संग पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं। विपरीत व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। नए परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। सतर्कता बरतें।
धनु (Sagittarius): संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंतित रह सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की गणेशजी की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे।

मकर (Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। मन चिंतित रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार की संभावना है। समय से भोजन और शांत निद्रा पर ध्यान दें। स्त्री वर्ग से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

1 दिसंबर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 June 2025 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में धनु—कुंभ सहित 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

1 August 2023 Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा कुंभ राशि का दिन, जानें आपका दिन कैसा रहेगा