राशिफल

12 सितम्बर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने का सोचेंगे, उसमें आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्रेम से संबंधित हो। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। आज शाम में मूवी देखने जा सकते हैं । मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

वृष
आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा।ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, आपको सफलता जरुर हासिल होगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नयी खोज में सफलता मिल सकती है। कारोबार में काफी फायदा होगा। मंदिर में कच्चे दूध का पैकेट चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई रुकावट आ सकती है। आज अपने मोबाईल का ध्यान रखें। नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आज जरूरतमंद को भोजन कराएं, सोचे हुए काम समय से पूर्ण होंगे।

कन्या
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी।मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला
आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरुरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकरही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।आपको पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है। कोई सहकर्मी आपकी शिकायत कर सकता है। बातचीत में सावधानी बरतें। आज के दिन गौमाता का माथा छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा।ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी। ऐसे काम से फायदा होगा, जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है। विष्णु चालीसा का पाठ करें,जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई मौके मिलेंगे।

धनु
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी।आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। बैक बाइटिंग करने वाले से दूरी बना कर रहें। खान-पान में तली-भूनी चीज ना लेना बेहतर होगा। अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी।

मकर
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ कम सफलता आपको मिल सकती है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी काम के लिए जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे,आपको उतनी ही परेशानी महसूस हो सकती है। आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है। आज के दिन चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, काम में आ रही रुकावटें दूर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे।आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये कामों से बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। पार्टनर के साथ आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े के काम आज पूरे हो सकते हैं। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं।आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। आज के दिन अपने मस्तक पर तिलक लगाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

Related posts

18 जनवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 मई 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

28 December 2023 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में 5 राशियों के रुके काम होंगे पूरे, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk