देश

‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ पार्टी बन गई जिंदगी की लास्ट पार्टी

मुंबई,
मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित 1-अबव रेस्तरां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में गुरुवार देर रात भीषण आग लग जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें दो की हालत गंभीर है। किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल (KEM) ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने 1-अबव रेस्तरां के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आग लगने की वजह का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम चल रहा है।

हादसे में मरने वालों की लिस्ट।

आग सबसे पहले 1-अबव रेस्तरां में लगी। इसका बांस और प्लास्टिक से बना शेड जलने लगा। यह आग फिर दूसरे बिल्डिंग में मौजूद दो बारों-मोजो और लंडन टैक्सी में फैल गई। रेस्तरां में मौजूद लोग वॉशरूम में छुपकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे और उसमें फंस गए। उन्हें जाने का रास्ता नहीं मिला। अधिकांश लोग वॉशरूम एरिया में मारे गए हैं। जो लोग ऊपरी मंजिल में फंस गए थे वे किसी तरह साथ की बिल्डिंग में जाने में कामयाब रहे जहां से उन्हें फायर ब्रिगेड ने स्पेशल लैडर के सहारे बचाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं जो टेरेस पर स्थित रेस्तरां में ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर आयोजित पार्टी में शामिल होने आई थीं।’ घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। KEM हॉस्पिटल के डीन ने बताया कि घायल अवस्था में 21 लोगों को यहां लाया गया था। उधर, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ने 10 से 15 घायलों के लाए जाने की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।’

बीएमसी के आयुक्त अजय मेहता और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आई.ए. कुंदन ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इधर, दमकल कार्यालय के डेप्युटी चीफ के.वी.हिवराले ने कहा है कि लंडन टैक्सी बार हादसे की जांच कराई जाएगी।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल में पत्रकार बने .. 72 हजार रुपए से 3 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज व अन्य सुविधाएं ले..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

बीएमसी की आपदा प्रबंधन इकाई ने बताया, ‘मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां, 3 जेटी और पांच टैंकर तुरंत भेजे गए।’ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आसपास स्थित ऑफिस इमारतों को भी बचाने में जुट गए। आग लगते ही कर्मचारी बाहर की तरफ भागे, वे इतनी दहशत में थे कि घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे थे। फायर ब्रिगेड को रात 12.30 बजे आग लगने की जानकारी मिली। आग बेहद भीषण था कि ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए दमकलकर्मियों को स्पेशल सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

तीन तलाक के लिए आज अह्म दिन, जम्मु—कश्मीर को अलग रखा तीन तलाक बिल से

Jeewan Aadhar Editor Desk

पांच दिन के लिए टली फ्यूचर मेकर के सीएमडी राधेश्याम व उनके सहयोगी की जमानत याचिका

Jeewan Aadhar Editor Desk

मोहम्मद शमी की कार का एक्सीडेंट, सिर में आए टांके, बाल-बाल बची आंख