राशिफल

राशिफल: 23 फरवरी 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): परिवार के सदस्यों के साथ स्वदिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने के योग हैं। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी।
वृष (Taurus): आज का दिन स्फूर्ति वाला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे- सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।
मिथुन (Gemini): आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा हो सकती है। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ कर सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।
कर्क (Cancer): आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।
सिंह (Leo): आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए सम्बंध स्थापित करने या कार्य के सम्बंध में महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पिता के साथ मतभेद हो सकता है।
कन्या (Virgo): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है। पदाधिकारियों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।
तुला (Libra): स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद हो सकते हैं। क्रोध और कामवृत्ति पर संयम आवश्यक है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है लेकिन खर्च अधिक होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आजीविका के क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा। मित्रों, सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
धनु (Sagittarius): व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। शारीरिक थकान महसूस करेंगे। वाद-विवाद से बचें।
कुंभ (Aquarius): नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। आपकी राशि का स्वामी शनि, धनु राशि का होकर एकादश भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज सप्तम घर में आय के नये स्रोत विकसित करेगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

29 July 2024 Ka Rashifal : आज भरणी व कृत्तिका नक्षत्र में 6 राशि के जातको की होगी बल्ले—बल्ले, जानें 12 राशियों का राशिफल

9 दिसम्बर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

8 June 2024 Ka Rashifal : आज वृद्धि योग का संयोग, शनिदेव की कृपा से इन 5 राशियों के धन में होगी वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल