हिसार

नशे के पैसे नहीं थे..कर ली मॉडल टाउन में चोरी

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर पुलिस ने मॉडल टाउन के बंद मकान में चोरी करने के तीन आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से घर से चुराया सामान बरामद भी कर लिया है। मॉडल टाउन में रह रहे कुलदीप के बंद मकान से एक इनवेटर बैटरी व एलईडी चोरी करने के आरोपी मंडी आदमपुर निवासी राजु उर्फ राजवा, विक्रम उर्फ विक्की व बादल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

सदलपुर के कुलदीप ने बताया कि वह किराये के मकान में आदमपुर माडल टाउन में रह रहा है। 15 फरवरी की रात अपने मकान मॉडल टाउन हाउस नम्बंर 37 को ताला लगाकर अपने किसी निजी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि चोर इनवेटर व एलईडी चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुखबरी के आधार पर दड़ौली रोड पर तीन आरोपियों को काबू करके उनसे पुछताछ की तो उन्होंने अपनी पूछताछ में बताया कि हम तीनों दोस्त हैं और नशा करने के आदि हैं। नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने माडल टाउन आदमपुर के एक मकान का ताला तोडक़र उसमें से एक इन्वैटर व एक एलईडी चोरी करके ले गए थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आदमपुर से ग्वार चुराने वाले गिरफ्तार, 1200 बोरी चुराने के आरोपी निकले आदमपुर और भट्टू के निवासी

विदेशी निवेश के विरोध में आदमपुर व्यापार मंडल ने किया फैडरेशन का समर्थन

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऑटो मार्किट में कोरोना वैक्सीन कैम्प में 116 ने लगवाये टीके