राशिफल

राशिफल: 26 फरवरी 2018, सोमवार

मेष (Aries): आज आप का दिन शुभ फलदायी होगा। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवादों में न उलझें।
वृष (Taurus): अर्निणय वाली मनोदशा के कारण हाथ आए अवसर आज आप गंवा सकते हैं। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
मिथुन (Gemini): दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। धन का अधिक व्यय न हो इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा।
कर्क (Cancer): सगे-संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई उलझन हो तो उसे दूर कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
सिंह (Leo): आज का दिन लाभदायी है। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णय की स्थिति के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।
कन्या (Virgo): आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
तुला (Libra): व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए संभव हो तो नया काम शुरू करने से बचें। क्रोध पर संयम रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट हो सकता है।
धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा।
मकर (Capricorn): व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। व्यावसाय में आप अपनी योजना के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेनदेन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आपकी वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पेट में तकलीफ हो सकती है।
मीन (Pisces): आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में ना उलझें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

28 September 2024 Ka Rashifal : आज 5 राशियों को आज होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 July 2023 Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगी आज इन राशियों की किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

6 May 2024 Ka Rashifal : आज रेवती नक्षत्र में 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल