राशिफल

18 October 2023 Ka Rashifal : बुधवार को 4 राशियों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृष
इस राशि वालों के लिए आज का दिन तनाव भरा साबित हो सकता है। पार्टनर से किसी न किसी बात पर झगड़ा होने के आसार दिख रहे हैं। यात्रा में धन हानि होने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन
इस राशि वालों के लिए दिन शुभ है। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

कर्क
इस राशि वालों को सावधान रहना होगा। करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा दिखाई दे रहा है। कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में अच्छी तरक्की हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

कन्या
इस राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है। धन हानि होने के आसार हैं। बेफजूल में काफी धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

तुला
कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक
लेन-देन के लिहाज से आज का दिन शुभ नहीं दिखाई दे रहा है। हर काम में सतर्कता बरतनी होगी। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

धनु
इस राशि के लोगों के लिए समय शुभ है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा सुखमय रहेगी। ऑफिस में बॉस का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।

मकर
इस राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने के आसार हैं। करियर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ
आज का दिन आपकी करियर लाइफ ही नहीं बल्कि लव लाइफ के लिए भी तनाव पूर्ण साबित हो सकता है। मानसिक परेशानियां ज्यादा रहेंगे। गुस्से पर आपको काबू रखना होगा नहीं तो किसी करीबी से रिलेशन खराब हो सकता है।

मीन
इस राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

6 दिसम्बर 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

9 दिसम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

9 August 2024 Ka Rashifal : आज नागपंचमी के दिन चित्रा नक्षत्र में सिद्ध योग और साध्‍य योग का शुभ संयोग में 5 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों का राशिफल