राशिफल

राशिफल: 03 मार्च 2018, शनिवार

मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष (Taurus): आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए कार्य को टालना ज्यादा अच्छा रहेगा। वाणी और वर्तनी पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता हैं।
मिथुन (Gemini): प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद ना करें। आमोद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरूप से भी आप स्वस्थ रह पाएंगे।
कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। कुटुंब लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे।
कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
तुला (Libra): नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट मुलाकात आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतिएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है।
धनु (Sagittarius): समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (Capricorn): बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन और साहित्य से जुड़े कार्य कर सकेंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी।
कुंभ (Aquarius): गणेशजी आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह देते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।
मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 18 फरवरी 2018, रविवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 October 2023 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के सितारें रहेंगे बुलंदियों पर, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 19 अप्रैल 2018, गुरुवार