पंचकूला हरियाणा

भाजपा को भगाकर और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर ही रुकेगा साइकिल का पहिया

पंचकूला,
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए खट्टर सरकार को पूरी तरह विफल बताया है। बेरोजगारी और गुण्डागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। किसान-मजदूर विरोधी भाजपा ने हरियाणा को पीछे धकेलने का काम किया है। मंगलवार को यह बात हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के दौरान अशोक तंवर ने लोगों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने हरियाणा की जनता से राज्य को कुशासन से बचाने के लिए भाजपा को भगाने, कांग्रेस को लाने का आह्वान किया।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मंगलवार को यात्रा आरम्भ करने से पहले डा. अशोक तंवर ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेका। अपने दूसरे दिन के कार्यक्रम में वे रामगढ़, बरवाला, रायपुर रानी होते हुए शाम को नारायणगढ़ पहुंचेंगे। अशोक तंवर ने कहा कि साइकिल पर सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। यह जोश हरियाणा की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ने में काम आएगा। यात्रा को मिल रहे लोगों के प्यार और जनसमर्थन से भाजपा में घबराहट का माहौल है। साइकिल यात्रा का जगह जगह फूलों और ढोल नगाड़ों से जबरदस्त स्वागत हुआ।

रविदासिया समाज तथा ब्राह्मण समाज ने पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं रायपुर रानी में राजेश कोना ने पगड़ी पहना कर कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। नाडा साहिब से बरवाला के रास्ते में जगह—जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व श्री गुरु रविदास सभा, ब्राह्मण समाज आदि सामाजिक संस्थाओं ने अशोक तंवर का पगड़ी बांध कर तथा स्मृति चिन्ह से स्वागत किया।
बरवाला में जनसभा को संबोधित किया
तंवर ने कहा कि हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ यात्रा भाजपा के कुशासन के खिलाफ राज्य के लोगों का जनांदोलन बनेगी। साथ ही राज्य के सभी 90 हलकों में कांग्रेस को मजबूत करेगी और सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की जीत को तय करेगी ताकि देश मे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों से हरियाणा लगातार पिछड़ रहा है। आज हर वर्ग दु:खी है। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ राज्य की जनता के संघर्ष के लिए अभूतपूर्व जनांदोलन है। उन्होंने कहा संघर्ष की साइकिल का पहिया चल चुका है अब यह भाजपा को भगाकर और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर ही रुकेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू, सुभाष बत्रा, रामस्वरूप रामा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, जयपाल सिंह लाली, मनवीर कौर गिल, ओमप्रकाश देवीनगर, राजेश कौना, प्रदीप जैलदार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, देवेंद्र सिंह बबली टोहाना, प्रवक्ता कुलदीप सोनी सहित कांग्रेस सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस आदि कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पधाधिकारी, बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनेक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी साइकिल पर सवार होकर साथ चले।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मेयर चुनाव: चंडीगढ़ नगर निगम में तीनों सीटों पर BJP का कब्जा

सरकार ने हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के 7 गैर सरकारी सदस्य किए नियुक्त

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा मिशन रीसाइक्लिंग कार्यशाला का आयोजन