राशिफल

राशिफल: 07 मार्च 2018, बुधवार

मेष (Aries): दिन का आरंभ आमोद-प्रमोद के साथ होगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। शत्रुओं से संभलकर रहें।
वृष (Taurus): सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में खोए रहेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini): आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। मध्याह्न के बाद व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer): जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकती है।
सिंह (Leo): धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशको के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कन्या (Virgo): वाणी पर संयम रखें नहीं तो कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अनूकुल दिखेगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और संतुलित विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
धनु (Sagittarius): आज आपके लिए लाभकारी दिन है। परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। दोपहर बाद सेहत का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn): आजका दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius): नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
मीन (Pisces): शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। गूढ़ विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

24 October 2024 Ka Rashifal : आज अहोई अष्टमी के दिन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 मार्च 2019 : जानें बुधवार (चैत्र,कृष्ण पक्ष,सप्तमी) का राशिफल

17 जुलाई 2018: मंगलवार का राशिफल