राशिफल

राशिफल: 12 मार्च 2018, सोमवार

मेष (Aries): स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य में सफलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे।
वृष (Taurus): सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ आज नहीं मिलेगा।
मिथुन (Gemini): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। मध्याह्न के बाद चिंतित हो सकते हैं। क्रोध पर संयम बरतिएगा।
कर्क (Cancer): बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।
सिंह (Leo): साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी। पेट सम्बंधी व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत हो सकता है। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय से लाभ होगा।
कन्या (Virgo): धनहानि के योग हैं, संभलकर रहे। यात्रा-प्रवास में सावधानी बरतें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रह सकती है। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहना बेहतर रहेगा।
तुला (Libra): आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ़ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रह सकता है। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता मिलने में बाधा आएगी। मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius): आजके दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद मन में अनिर्णय की स्थिति रह सकती है।
मकर (Capricorn): वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अचानक कोई घटना ना हो जाए, संभलकर चलिएगा। वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभदायी है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों से मानसिक परेशानी हो सकती है। धन खर्च अधिक हो सकता है।
मीन (Pisces): व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधी आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बडों की ओर से लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 05 मार्च 2018, सोमवार

19 July 2024 Ka Rashifal : आज इंद्र योग में मां लक्ष्‍मी इन 5 राशियों पर करेंगी धन वर्षा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 June 2024 Ka Rashifal : आज गुरुवार को मृ‍गशिरा नक्षत्र में इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे विष्‍णु भगवान, बनेंगे हर बिगड़े काम, जानें 12 राशियों का राशिफल