फतेहाबाद

अब कुलदीप बिश्नोई भी चलायेंगे प्रदेश में जनसम्पर्क अभियान

टोहाना(नवल सिहं)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश में जनसम्पर्क अभियान चलाये हुए है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर साइकिल यात्रा पर है तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रथ यात्रा निकाल रहे है। रणदीप सिहं सूरजेवाला लगातार सभाएं आयोजित कर है। इस कड़ी में जल्द ही कुलदीप बिश्नोई भी शामिल होने वाले है। इसकी पुष्टि स्वयं कुलदीप बिश्नोई ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को नकारा बताते हुए आने वाला समय कांग्रेस का बताया। कांग्रेस की फूट को नकारते हुए उन्होंने साईकिल और रथ यात्रा का उद्देश्य कांंग्रेस को मजबूत करने का बताया। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर अभियान चलाने की बात कही।

इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व विधायक स्वर्गीय हनुमान बिश्नोई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मनोज बिश्नोई के नेतृत्व में यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। बाद में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का बजट दिशाहीन रहा। इससे किसी भी वर्ग को लाभ नहीं मिलेगा।

कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा द्वारा विकास कार्यों करवाने के दावे पर कहा कि मुख्यमंत्री को यदि विकास कार्य नजर आ रहे है तो वे लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव करवाकर देख ले—हकीकत सामने आ जायेगी। इस दौरान उन्होंने इनेलो का वजूद समाप्त होने की भी बात कही।
कुलदीप बिश्नोई के टोहाना आने का कारण चाहे सामाजिक रहा हो, लेकिन यहां उनके कार्यकर्ताओं के जोश के देखकर साफ है कि आने वाले समय में टोहाना की राजनीति कई केंद्रों पर घुमेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मध्यप्रदेश से कच्चे केलों से भरा एक ट्रक में मे ला रहे थे अफीम

मुहंखुर व गलघोटू टीकाकरण अभियान के तहत 3 लाख 50 हजार पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण : डीसी बांगड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला टीचर पर लगा स्टूडेंट के अपहरण का आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में