देश

बाल तस्करी मामले में BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय से पूछताछ

इंदौर,
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाल तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में पूछताछ की है। विजयवर्गीय बीजेपी संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं और इंदौर में रहते हैं।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल सीआईडी ने 10 जनवरी को इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विजयवर्गीय से पूछताछ की थी। इंदौर के एडीजी अजय शर्मा ने एजेंसी से आज इसकी पुष्टि की है।

एडीजी शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की अगुवाई वाले दल को विजयवर्गीय से पूछताछ के लिये एक अदालती आदेश के आधार पर उनके कार्यालय परिसर का कॉन्फ्रेंस हॉल मुहैया कराया गया। शर्मा ने यह कहते हुए विस्तृत ब्यौरा देने में असमर्थता जाहिर कि मामला पश्चिम बंगाल पुलिस से जुड़ा है।

क्या है मामला

​पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पिछले साल जलपाईगुड़ी में बच्चों की तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया था। यह गिरोह गोद देने के करार की आड़ में बच्चों को देशी-विदेशी लोगों को कथित रूप से बेच देता था। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के साथ बीजेपी महिला मोर्चा की पश्चिम बंगाल इकाई की तत्कालीन महासचिव जूही चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी जूही को उनके पद से बर्खास्त कर चुकी है।

रूपा गांगुली से भी पूछताछ

इस बीच विजयवर्गीय के स्थानीय कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार सियासी दुश्मनी के कारण बीजेपी महासचिव को मामले में जबरन फंसाना चाहती है। जूही की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल सीआईडी बीजेपी की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली से बाल तस्करी मामले में पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

एक दशक बाद RBI ने खरीदा सोना, बढ़ सकते है पीली धातु के रेट

Jeewan Aadhar Editor Desk

बजट : किसानों को तोहफा, MSP डेढ़ गुना करने का फैसला

सुप्रीम कोर्ट : एक ही राज्य में ले सकेंगे SC/ST आरक्षण का लाभ