रोहतक हरियाणा

कमरे में था प्रेमी युगल..एक चीख से सबके चेहरे पड़े पीले

रोहतक,
यहां एक होटल के कमरे में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। युवक की मौत हो गई आैर युवती की हालत नाजुक बनी हुई। लड़की को रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। दोनों भिवानी जिले के रहनेवाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना शहर के मॉडल टाऊन में पुलिस चौकी के सामने स्थित होटल में हुई। जानकारी के अनुसार, खुदकुशी करने वाले युवक का नाम सुनील है अौर वह भिवानी जिले के दिनोदा का रहनेवाला है। लड़की भिवानी जिले के धनाना गांव की निवासी बताई जा रही है। लड़की को रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया गया है और अभी होश में नहीं है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जानकारी के अनुसार, एक प्रेमी युगल दिन के करीब साढ़े 11 बजे मॉडल टाऊन स्थित एक हाेटल में आया। वे काफी देर तक होटल के कमरे में रहे। दोपहर बाद उनके कमरे से चीखने की आवाज आने पर होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद प्रेमिका ने दरवाजा खोला।
लड़की को ख्‍ाून से लथपथ हालत में देखकर होटल कर्मियों के होश उड़ गए। कमरे में युवक फंदे से लटक रहा था। होटल कर्मियों ने तुरंत पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद, पुलिस और होटल कर्मचारियों ने युवती को पीजीआई में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी ताहिर हुसैन और एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज मलिक दहिया मौके पर पहुंची।
होटल के रजिस्ट्रर में लड़के का नाम सुनील पुत्र जगमाल निवासी दिनोद और लड़की का नाम प्रियंका निवासी धनाना लिखा है। दोनों गांव भिवानी जिले में आते हैं। होटल मालिक संदीप के अनुसार, दोनों पहले भी कई बार होटल में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे आए थे और करीब ढाई बजे घटना का पता चला।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरकार ने 18 मंडियों में लगाई गेहूं खरीद पर रोक

IAS नितिन कुमार यादव की पत्नी ने की खुदकुशी, इंडियन पोस्टल सर्विस में तैनात थी मृतका

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 340 पर, 14 नए मरीज मिले