राशिफल

राशिफल: 10 अप्रैल 2018, मंगलवार

मेष (Aries): परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है।
वृष (Taurus): स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है।धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन (Gemini): आज का दिन संयम और सावधानी से बिताएं। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता मिलेगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से परेशानी महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें।
कर्क (Cancer): आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना अधिक है। साझेदारों से लाभ होगा। छोटा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह (Leo): मन व्यग्र हो सकता है। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से निराश होंगे।
कन्या (Virgo): शिक्षा के मामले में छात्रों को परेशानी आ सकती है। संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। वाद-विवाद से बचकर रहें।
तुला (Libra): मानसिकरूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रह सकती है। स्थायी संपत्ति से सम्बंधित कार्यों को सावधानी से पूरा करें। प्रवास संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।
धनु (Sagittarius): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर (Capricorn): पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होगा। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से अधिकारीगण संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे।
कुंभ (Aquarius): व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मीन (Pisces): संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से संपर्क हो पाएगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 दिसंबर 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 January 2025 Ka Rashifal : आज ब्रह्म योग और इंद्र योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

18 नवम्बर 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk