राशिफल

राशिफल: 12 अप्रैल 2018, गुरुवार

मेष (Aries): सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा।

वृष (Taurus): नए कार्य का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

मिथुन (Gemini): प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट का रोग आपको परेशान कर सकता है। अधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

कर्क (Cancer): मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।

सिंह (Leo): जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी।

कन्या (Virgo): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा, प्रमोशन होने की पूर्ण संभवाना है। मौज-शौक के पीछे खर्च होगा।

तुला (Libra): संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जमीन, वाहन की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।

धनु (Sagittarius): नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग हैं। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।

मकर (Capricorn): शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेंगी। आंख में कोई तकलीफ होने की आशंका है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक तथा मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

30 January 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग और धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग से वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का राशिफल

2 दिसंबर 2019: जानें सोमवार का राशिफल

11 NOVEMBER 2023 KA RASHIFAL : छोटी दिवाली पर 5 राशियों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk