राशिफल

राशिफल: 13 अप्रैल 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है।

वृष (Taurus): आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, इसकी वजह से निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।

कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है। कुटुंब में वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह (Leo): आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात में मनमुटाव हो सकता है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें।

कन्या (Virgo): आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा।

तुला (Libra): आप कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित कर सकती है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा।

मकर (Capricorn): आज आपकी शांत वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचाएगी कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शांत मन से कार्य करें।

कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्‍ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का भी आयोजन होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में सावधानी बरतें।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

22 November 2024 Ka Rashifal : आज शुक्र—शनि मिलकर 7 राशियों को करेंगे मालामाल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 जनवरी 2021: जानें शुक्रवार का राशिफल

23 August 2024 Ka Rashifal : आज सवार्थ सि​द्धि योग में चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, होगा बड़ा धन लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल