फतेहाबाद

सोनू पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार..बस में चढ़कर भागने की फिराक में थे आरोपी

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
मॉडल टाउन क्षेत्र में शेव करवाने जा रहे सोनू की कनपटी पर गोली मारने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया है।
डीएसपी रविंद्र तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सोनू को गोली मारने के 3 आरोपी रोहित रत्ती,पंकज उर्फ़ गंजा व बीरबल को जाँडली गांव के बस स्टेण्ड के पास से गिरफ़्तार किया। आरोपी बस द्वारा क्षेत्र को छोड़ने की फिराक में थे। उन्होंनेे बताया कि आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के समय प्रयोग किया गया अलसा व मोटर साइकिल बरामद की जायेगी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कम्बाईन पर एसएमएस कटर न लगाने वालों को डीसी की चेतावनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

पूर्ण माजरा से युवती का अपहरण

राहुल यादव ने अमेरिका को मात देकर जीता स्वर्ण