राशिफल

राशिफल – 26 अप्रैल 2018, गुरुवार

मेष (Aries): परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। संतानों को लेकर चिंता रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष (Taurus): पितृपक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए उत्तम समय है।
मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से लाभ होने का योग है।
कर्क (Cancer): परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रह सकती है।
कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से व्यग्र रहेंगे। अहं के कारण किसी से मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में मतभेद उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा।
तुला (Libra): मित्रों के साथ मुलाकात होगी। रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलन होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को बकाया पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा।
धनु (Sagittarius): आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। हानिकारक विचारों को मन से दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद के प्रसंग उपस्थित होंगे।
मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की आशंका है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच पाएंगे।
कुंभ (Aquarius): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आज के दिन को आनंददायक बनाएंगे। सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को बढ़ाएंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces): घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। स्वभाव में उग्रता और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

14 February 2025 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में चमकेगी 7 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 October 2025 Ka Rashifal : आज वेशी योग के निर्माण से मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों की होगी आर्थिक स्थिति मजबूत, जानें 12 राशियों का राशिफल