यमुनानगर हरियाणा

महिला पुलिस जांच अधिकारी से चौकी में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर,
प्रदेश में अब महिला पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस चौकी में ही उनके साथ अभद्रता और छेड़खानी होने लगी है। मामला यमुनानगर की बुडिया पुलिस चौकी का है। ये घटना उस वक्त हुई जब पुलिस कर्मचारी एक महिला के केस की जांच कर रही थी और उन्होंने जांच के लिए दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया। जहां भगवानगढ़ वासी संदीप अपनी पत्नी के साथ चौकी पहुंचा।

आरोप है कि उसी दौरान उसी एक पक्ष से महिला का पति आया और उसने महिला पुलिस कर्मचारी के साथ गाली गलौच की और दूसरे पक्ष से पैसे लेने का आरोप लगाया। इसी दौरान मुख्य सिपाही ने आरोपी से कहा कि वह उसके साथ चौकी इंचार्ज के पास चले। जैसे ही मुख्य सिपाही कुर्सी से खड़ी हुई तो आरोपी ने उनकी चुन्नी खींच ली। उसने महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने इस बात की शिकायत अपने उच्च अधिकारियों को दी।

महिला मुख्य सिपाही से छेडख़ानी करने व धमकाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भगवानगढ़ वासी संदीप के खिलाफ धारा-354ए, 332, 353 व 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, सिटी एस.एच.ओ. जगाधरी राकेश मटौरिया ने शिकायत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी व उसके परिवार का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरकारी और गैर—सरकारी स्कूलों में नहीं बिकेंगे समोसे, बर्गर व चाऊमीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला मार्च, लोगों को दिया एकता का परिचय

किसान बिचौलियों से बचें और अपनी पैदावार की मार्केटिंग स्वयं करें—धनखड़

Jeewan Aadhar Editor Desk