बेंगलुरु,
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।
घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
Voters arrive to cast their vote at booth no. 123A in Puttur. #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/2oDkAHvtZN
— ANI (@ANI) May 12, 2018
राज्य में 55,600 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुछ सहायक मतदान केंद्र भी हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 3.5 लाख से अधिक कर्मी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।
BJP Chief Ministerial candidate BS Yeddyurappa casts his vote in Shikarpur, Shimoga. #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/NCrU6NFrMM
— ANI (@ANI) May 12, 2018
शिकारीपुरा में पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने वोट ड़ाला। ये भाजपा की तरफ सेे मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 150 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की जनता सिद्धारमैया सरकार से परेशान हो चुकी है, अब जनता बदलाव चाहती है। मतदान शुरू होने से पहले येदियुरप्पा ने की पूजा की और फिर सीधे वोट डालने पहुंचे।